Yash Dhull से पुडुचेरी के हाथों शर्मनाक हार के बाद छीनी कप्तानी, जानिए कौन संभालेगा दिल्ली की कमान

0

Yash Dhull: रणजी ट्रॉफी 2024 के शुरुआती मैच में सोमवार को दिल्ली की टीम पुडुचेरी के हाथों 9 विकेट से हार गई। इस हार के बाद दिल्ली टीम के कप्तान यश धुल को कप्तानी से हटा दिया गया। उनकी जगह अब सीनियर बल्लेबाज हिम्मत सिंह को दिल्ली की कमान सौंपी गई है। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस छिड़ा हुआ है।

दिसंबर 2022 में मिली थी दिल्ली की कमान

यश धुल को दिसंबर 2022 में दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई थी। उन्होंने फरवरी 2022 में डेब्यू करने के बाद से 43.88 की औसत से 1185 रन बनाए हैं। पुडुचेरी के खिलाफ हार के दौरान उन्होंने दो और 23 रन की पारियां खेली थी। वहीं अगर हिम्मत सिंह कि बात करें तो उन्होंने 2017 में डेब्यू किया था और उन्होंने अभी तक 22 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उन्होंने 1000 से अधिक रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 226 है।

ये भी पढ़ें- America ने लॉन्च किया मिशन पेरेग्रीन, भारतीय मूल का नागरिक संभाल रहा मिशन का कमान

यश ने दिलाई थी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जीत

यश धुल की कप्तानी में दिल्ली टीम ने 2022-23 सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी। लेकिन 2024 रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए कप्तानी बदलने का फैसला लिया गया। हालांकि हिम्मत सिंह दिल्ली टीम के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली टीम को बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-हवाई यात्रा के बीच में फ्लाइट से गिरा आईफोन आंच तक नहीं आया, जानिए पूरी सच्चाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.