World Asthma Day 2024: क्या अस्थमा मरीज को नहीं करना चाहिए Dairy Product का सेवन, जानें क्या है इसके पीछे सही वजह

0

World Asthma Day 2024: दूध या डेयरी उत्पादों में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे सभी प्रकार के पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसलिए हम इसे बड़े चाव से खाते हैं। हालांकि अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी और डेयरी उत्पादों के बीच क्या खास संबंध है, इस पर हमेशा बहस और शोध जारी रहता है। दरअसल, अस्थमा की बीमारी में साँस लेने वाली नली में सूजन और सिकुड़न शुरू हो जाती है।

जिसके कारण साँस लेते वक्त घरघराहट, साँस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और खांसी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कई शोधों में यह बात भी सामने आई है कि अस्थमा के मरीज जब किसी भी डेयरी उत्पादों का खाते या पीते हैं तो उनकी तकलीफ ज्यादा बढ़ जाती है। अस्थमा के मरीजों पर डेयरी उत्पादों के रिएक्शन अलग-अलग दिखाई दे सकते हैं।

अस्थमा क्या है?

अस्थमा की लक्षण धीरे-धीरे दिखते हैं। एलर्जी, सांस नली का संक्रमण, व्यायाम और प्रदूषण अस्थमा के कारण हो सकते हैं। आपकी दैनिक गतिविधियों का अधिक प्रभाव पड़ता है।

सांस नली में सूजन

डेयरी उत्पाद खाने के बाद, अस्थमा रोगियों की सांस नली में सूजन हो सकती है। कुछ लोगों में अतिसंवेदनशीलता की समस्या हो सकती है। अधिकांश डेयरी उत्पादों से बीमारी ट्रिगर हो सकती है।

बलगम

अस्थमा रोगी यदि अधिक मात्रा में डेयरी उत्पाद खाते हैं, तो सांस नली में सूजन के साथ-साथ बलगम भी बढ़ सकता है। यह बलगम सांस लेने में समस्या पैदा कर सकता है।

एलर्जी

डेयरी उत्पादों से अस्थमा रोगियों को एलर्जी हो सकती है। डेयरी उत्पाद खाने के बाद शरीर पर दिखाई देने वाले लक्षण जैसे कि पित्ती और खुजली, एक प्रकार की एलर्जी है। यह सांस नली को काफी प्रभावित कर सकती है। डेयरी उत्पादों पर अस्थमा रोगियों के अलग-अलग लक्षण दिखाई देते हैं। इसके प्रभाव भिन्न हो सकते हैं। प्रत्येक शरीर पर अलग-अलग प्रभाव दिखाई दे सकते हैं। इसलिए, अस्थमा रोगियों पर डेयरी उत्पादों के दुष्प्रभावों पर सावधानीपूर्वक विचार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने शेयर किया भंसाली की हीरामंडी पर अपना रिव्यू

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.