Kim Jong और Putin के संबंध से क्यों बौखलाया America, बयान जारी कर दी चेतावनी

0

Russia-Korea Defense Deal: भारत में हाल ही में संपन्न हुए G-20 शिखर सम्मेलन के बाद क्या कोरिया, रूस और चीन मिलकर अमेरिका पर दबाव बना रहे है। दुनिया के सबसे बड़ी आपसी शक्तिस्पर्धा वाले देशों में से एक रूस और अमेरिका में तनातनी काफी बढ़ चुकी है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग इन दिनों रूस के दौरे पर है। जहां बुधवार को रूस पहुंचने पर उनका औपचारिक रुप से स्वागत भी किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि, बीते चार सालों में यह किम-जोंग-उन का रूस में पहला दौरा है। वहीं, किम की इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू पुतिन और किम-जोंग-उन के बीच एक हथियार सौदे पर सहमति को माना जा रहा है।

बौखलाया अमेरिका दे डाली चेतावानी

विदेशी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रूस और उत्तर कोरिया के बीच होने वाले हथियारों के समझौते की खबरों के बाद अमेरिका पूरी तरह से गुस्साया हुआ है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने क्रोध में आकर एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच हथियारों की बिक्री में दलाली करने वाली संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए हमने पहले ही कई कार्रवाई की है। अगर जरूरत हुई तो हम आगे भी प्रतिबंध से संबंधित अतिरिक्त कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। इसके साथ हीं मैथ्यू कहते है, यह हैरानी की बात है, कि रूस और उत्तर कोरिया आपसी सैन्य सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों और प्रस्तावों की अवहेलना करता है।

ये भी पढ़ें- Asian Games: मेडल न जीतने पर भी खिलाड़ी होंगे मालामाल, हर प्रतिभागी को लखपति बनाएगी Odisha सरकार

रूस-कोरिया के मजबूत संबंधों ने अमेरिका की बढ़ाई टेंशन

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरे से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने ये पहले ही जानकारी दी थी। जिसमें रूसी राष्ट्रपति पुतिन और किम जोंग के बीच बड़े रक्षा समझौते का जिक्र किया गया था। दोनों राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में हुई है। वहीं, कोरिया रूस के बीच होने वाले इस समझौते से किम काफी उत्साहित है। बताया जा रहा है, कि यह सम्मेलन रूस की राजधानी मॉस्को से काफी सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में व्लादिवोस्तोक कोस्मोड्रोम अंतरिक्ष केंद्र में हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Asian Games: मेडल न जीतने पर भी खिलाड़ी होंगे मालामाल, हर प्रतिभागी को लखपति बनाएगी Odisha सरकार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.