गंगा दशहरा का पर्व आज, किस चीज़ के दान से मिलता है विशेष लाभ जानें

0

हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार पडते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है। इन्हीं में से एक है गंगा दशहरा का त्योहार जो कि मां गंगा के धरती पर अवतरण का का दिन माना जाता है। हर साल गंगा दशहरा का त्योहार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा का पर्व 30 मई दिन मंगलवार यानी आज पड़ा है इसी दिन ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल भी है। इस दिन पूजा पाठ और स्नान दान का खास महत्व होता है। कहा जाता है कि गंगा दशहरा के शुभ दिन पर पवित्र नदी गंगा में स्नान करने व डुबकी लगाने से जातक के सभी पापों का नाश हो जाता है और सुख में वृद्धि होती है। इस दिन गंगा घाटों पर स्नान के बाद दान के कार्य भी किए जाते हैं ऐसा करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है तो आज हम आपको गंगा दशहरा पर शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त—

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 29 मई को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर हो गया है और इसका समापन 30 मई दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में गंगा दशहरा का पर्व 30 मई दिन मंगलवार यानी की आज मनाया जा रहा है। गंगा दशहरा के दिन स्नान दान व पूजा पाठ के साथ ही अगर गरीबों और जरूरतमंदों को कुछ चीजों का दान किया जाए तो विशेष लाभ मिलता हैं। इस दिन आप किसी भी चीज़ का दान करते हैं तो उसकी संख्या दस होनी चाहिए। इस दिन हवन पूजन करना भी उत्तम होता है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.