चाणक्य की ये नीतियां आपको सही मार्ग चुनने में करेंगी मदद

0

आचार्य चाणक्य के गुण और ज्ञान देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है। जिसे चाणक्य नीति कहते हैं, मान्यता है कि चाणक्य नीति का अनुसरण जो भी मनुष्य करता है उसका जीवन सरल और सफल हो जाता है। चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर विषय पर अपनी नीतियां बनाई हैं चाणक्य ने कुछ ऐसी बातें अपनी नीतियों के जरिए कहीं हैं जो व्यक्ति के जीवन में सही मार्ग चुनने में मददगार साबित हो सकती हैं, तो आज हम उन्हीं पर चर्चा करते हैं।

आज की चाणक्य नीति— आचार्य चाणक्य की नीति कहती है कि अपनी पुरानी गलतियों पर पछताने की बजाए उनसे सीख लेने का प्रयास करना चाहिए और बीती बातों से पछताने से अच्छा है कि गलतियों से सबक लेकर भविष्य को सुधारें। ऐसा करने वाला मनुष्य जीवन में सफलता का स्वाद जरूर चखता है। इसके अलावा मनुष्य को कभी भी धन के मोह में नहीं पड़ना चाहिए। ऐसा धन किसी काम का नहीं होता है जो दुख, परेशानी तकलीफ सहने, दुश्मनों की चाटुकारिता करने से मिले। इस तरह के धन का लालच अपने दुख का कारण बन सकता है। इसके अलावा अगर आप गुणों से परिपूर्ण हैं और हर विषय में योग्य हैं तो आपको किसी के अधीन रहने की जरूरत नहीं हैं आपके गुण और योग्यता लोगों तक खुद पहुंच जाएंगी। चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य को सदैव दूसरों की गलतियों से सीखना चाहिए क्योंकि अगर आप खुद गलतियां करके सीखेंगे। तो सारी उम्र सीखने में ही गुजर जाएगी। इसके अलावा मनुष्य को किसी भी तरह के भय से डरने की जरूरत नहीं है। अगर भय आपके करीब आ रहा है तो उससे भागने की जगह पूरी हिम्मत के साथ उसका सामना करें। इससे आपको भय से मुक्ति मिल जाएगी।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.