कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने जारी किया मरीजों का आंकड़ा

0

Cancer Data 2023: कैंसर एक ऐसी भयावह बिमारी है. जिसनें इंसान प्रजाति को शायद सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। जब किसी परिवार के एक व्यक्ति को कैंसर की बीमारी होती है, तो इसका दुख ना सिर्फ पीड़ित व्यक्ति झेलता, बल्कि उसके साथ-साथ उसके परिवार के लोग भी आर्थिक और मानसिक रूप से इस बीमारी से बुरी तरह से ग्रस्त हो जाते है। कैंसर का मुद्दा इतना भयावह हैं, कि इस मुद्दे पर अब सरकार से  लोकसभा में सवाल पूछे गए हैं। सवाल के जवाब में इस मुद्दे पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया. तो चलिए आपको बताते हैं, कि आखिर इस देश में कैंसर से पीड़ित मरीजों की संख्या कितनी है. इसके साथ ही यह संख्या कितनी तेजी से बढ़ रही है। और नौजवानों तथा बच्चों में भी यह कितनी तेजी से फैल रहा है।

सरकारी आंकड़ो में कैंसर पीडितों की संख्या

लोकसभा में कैंसर रोगियों की आधिकारिक संख्या बताने के सवाल पर जवाब देते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (AIIMS) के राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम यानी ICMR-NCRP के हवाले से बताया, कि देश में कैंसर के मामलों की कुल संख्या बीते साल 2022 में 14,61,427 रही. वहीं वर्ष  2021 में यह संख्या 14,26,447 रही। जबकि वर्ष 2020 में यह संख्या 13,92,179 रही।

ये भी पढ़ें: मशहूर पंजाबी गायक Surinder Shinda का निधन, लुधियाना के DMC अस्पताल में ली आखिरी सांस

किस राज्य में सबसे ज्यादा तथा किसमें सबसे कम मरीज

राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज उत्तर प्रदेश राज्य में हैं। यूपी में साल 2020 में कैंसर मरीजों की संख्या 2,01,319 थी, जबकि, 2021 में ये संख्या बढ़कर  2,06,088 और 2022 में यूपी में कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होकर 2,10,958 थी। लेकिन वहीं देश में सबसे कम कैंसर के मरीज केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में हैं। यहां मरीजों की संख्या साल 2020 में 27 थी, जिसमें मामूली वृध्दि होकर 2021 में ये संख्या 28 हो गई। लेकिन इसके बाद से मरीजों की संख्या में कोई वृध्दि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: Bengal Violence: मणिपुर के बाद बंगाल में भी महिलाओं से अभद्रता, महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र कर घुमाया

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.