Symptoms Before Death: मरने से पहले मनुष्य को मिलते हैं ये संकेत, होता है ऐसा अनुभव

0

Symptoms Before Death: कहा जाता है कि दुनिया में अगर कोई सबसे बड़ा सत्य है तो वह मृत्यु है जो भी आया है उसका जाना तय है, यानी मृत्यु शाश्वत है मगर मृत्यु आने से पहले कुछ शरीर में कुछ संकेत दिखते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे। जिस प्रकार एक शिशु के जन्म के 9 महीने पहले ही मां के गर्भ से कुछ संकेत मिलने लगते हैं, ठीक उसी प्रकार मृत्यु भी अपने आने से पहले कुछ संकेत देती है।

शास्त्रों के अनुसार अगर मृत्यु के समय मन शांत और इच्छाओं से मुक्त हो तो बिना कष्ट से प्राण शरीर त्याग देता है और ऐसे इंसान की आत्मा को शांती मिलती है। अक्सर लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि मरते समय या मरने से पहले व्यक्ति कैसा महसूस करता है। हिंदू धर्म के कुछ ग्रंथों में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। शिवमहापुरण में मृत्यु से पूर्व के संकेत बताएं गए हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

नाभि चक्र में गतिविधी

पुराणों के अनुसार मृत्यु का समय करीब आने पर सबसे पहले नाभि चक्र में गतिविधियां शुरु हो जाती हैं। नाभि चक्र यानी मणिपुर ध्यान चक्र टूटने लगता है। नाभि शरीर का केन्द्र स्थान माना जाता है जहां से जन्मकाल में शरीर की रचना शुरू होती है। सबसे पहले प्राण इसी स्थान से शरीर से अलग होना शुरू होता है, इसलिए मृत्यु के करीब आने की पहली आहट को नाभि चक्र के पास महसूस होता है।

नहीं दिखती है परछाई

आपने अक्सर सुना होगा कि मृत्यु से पहले इंसान के शरीर की परछाई नहीं दिखती है। जैसा की हम जानते हैं कि मनुष्य की परछाई हमेशा साथ चलती है। मगर समुद्रशास्त्र और सूर्य अरुण संवाद के अनुसार जब व्यक्ति की आत्मा उसे छोड़कर जाने की तैयारी करने लगती है तो इंसान की परछाई भी साथ छोड़ देती है। अब ऐसा नहीं है कि उस समय व्यक्ति की परछाई नहीं बनती है दरअसल, परछाई तो उस समय भी बनती है लेकिन व्यक्ति की दृष्टि अपनी परछाई को देख नहीं पाती है क्योंकि आंखों में परछाई देखने की ताकत कम हो जाती है।

देखने में समस्या होना

जब कोई व्यक्ति चंद्रमा, सूर्य और अग्नि के प्रकाश को देखने में असमर्थता महसूस करने लगे तो ये संकेत है कि जीवन के उसके पास कुछ क्षण ही शेष हैं। कहते हैं मृत्यु से कुछ समय पूर्व पहले व्यक्ति को ध्रुव तारा या सूर्य दिखना बंद हो जाता है साथ ही रात में इंद्रधनुष दिखाई देने लगता है।

ये भी पढ़ें- Kerala Landslides: नदी में तैरते शव, टूटे हुए ब्रिज और सड़कें, केरल में पानी बना प्रलय

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.