Period Hygiene: पीरियड्स में कितने घंटे बाद बदलना चाहिए Sanitary Pad, यहां जानें सही जवाब

0

Period Hygiene: पीरियड्स (Periods) के दौरान एक सामान्य सलाह यह दी जाती है कि लंबे समय तक एक ही पैड का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। कई बार यह भी सुझाव दिया जाता है कि पैड को 4-6 घंटे के अंतराल पर बदला जाना चाहिए। लेकिन इस बात का अब तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि पैड को कितने घंटे बाद बदलना चाहिए। कुछ डॉक्टरों और शोधकर्ताओं का मानना है कि पैड बदलने का समय पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पीरियड्स का फ्लो कितना है।

इस विषय पर सही जानकारी प्राप्त करने के लिए ‘आकाश हेल्थ केयर’ की डॉक्टर सरोज यादव ने एबीपी लाइव हिंदी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं को भारी रक्तस्राव होता है, उन्हें पैड बार-बार बदलने की आवश्यकता होती है, जबकि जिनका फ्लो कम होता है, वे लंबी अवधि के बाद पैड बदल सकती हैं।

क्यों एक गैप के बाद पैड चेंज करना हो जाता है जरूरी?

पैड के भर जाने से पहले ही उसे बदल देना चाहिए आप बाथरूम जाते हैं तो पैड को एक बार चेक जरूर करना चाहिए अगर आपको गीला और असहज महसूस कर रहे हैं तो पैड चेंज कर लेना चाहिए।

अगर आपको लग रहा है पैड से ब्लड लीक हो रहा है या असुविधा महसूस हो रही है तो बिना समय गवाएं आपको पैड चेंज कर लेना चाहिए।

काफी ज्यादा पसीना और बैक्टीरिया सा बचना है तो पैड चेंज करना चाहिए अगर आप घंटों तक पैड चेंज नहीं करेंगे तो उसमें से बदबू भी आ सकता है। पैड से होने वाले इंफेक्शन से बचना है तो आपको समय-समय पर पैड को चेक करना चाहिए और बदलना चाहिए।

आपको एक दिन में कितने पैड इस्तेमाल करने चाहिए?

हालांकि, इसका कोई अब तक सही जवाब नहीं है कि एक दिन में कितने पैड  बदलने की जरूरत पड़ती है अगर पैड मोटा है तो 4-5 घंटे आराम से चल सकता है। वहीं, रात में 7 घंटे की अच्छी नींद के लिए एक मोटा पैड काफी होता है। रेगुलर, मैक्सी सुपर, थीन-अल्ट्रा थीन, स्लेंडर, ओवरनाइट पैड का इस्तेमाल अक्सर लोग करते हैं।

ये भी पढ़ें- Mystery Story: समंदर की गहराई में छिपा मिला ‘पाताल लोक’, नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.