सलमान खान की चाहने वाली ने किया शादी के लिए प्रपोज़, कुछ इस तरह दिया भाईजान ने जवाब

0

सलमान खान की शादी ना होना भी एक फसाना बन गया है। कोई ना कोई उनकी चाहने वाली आ ही जाती है जो उन्हें प्रपोज़ कर देती है। ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में आईफा के दौरान जहां एक मीडिया में मौजूद किसी महिला ने सलमान को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। सलमान खान भी कोई कम नहीं हैं। उन्होंने भी तपाक से कह डाला कि आपको आज से 20 साल पहले आना चाहिए था। अब तो मेरी उम्र हो गई। शायद पहले आती तो सोच पाता। यानी सलमान खान ने एक बार फिर से ना कह दिया।

इस इवेंट में महिला ने सलमान से कहा कि वो उन्हें स्क्रीन पर देख कर प्यार में पड़ गई थी। तब सलमान ने कहा कि क्या आप शाहरुख खान के बारे में बात कर रहीं? महिला कहती है कि वो वास्तव में उन्हीं (सलमान) के बारे में बात कर रही है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी ने सलमान से शादी के बारे में पूछा हो। 57 साल के सलमान को कई बार शादी के लिए पूछा जाता है, लेकिन उनका जवाब हमेशा ‘नहीं’ में ही रहता है। ऐसा भी नहीं है कि सलमान ने कभी शादी करने के बारे में सोचा नहीं। कई बार ऐसा हुआ कि वे शादी करने वाले थे, लेकिन लास्ट मोमेंट पर किसी न किसी वजह से मामला बिगड़ गया।

उनकी कई गर्लफेंड्स रह चुकी हैं जिनमें सोमी अली, ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ और लुलिया वंतूर हैं। लेकिन एक बात ज़रूर है कि सलमान के अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ आज भी बहुत अच्छे रिश्ते हैं। इनमें से अधिकतर इनसे आज भी मिलती हैं बल्कि घर भी आती जाती हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.