SA vs NZ: T20 वर्ल्ड कप 2026 पहला सेमीफाइनल आज, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ईडन गार्डन्स में मुक़ाबला, प्रोटियाज का दबदबा बरकरार, हेड टू हेड में कीवी टीम का एक भी जीत नहीं

साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में। प्रोटियाज अजेय, WC में NZ को 5-0 से हराया।

0

SA vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 4 मार्च बुधवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक जितने भी मैच हुए हैं उन सभी में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप में कभी भी प्रोटियाज को नहीं हरा पाई है। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और वह अपनी अजेय लय को बनाए रखने के इरादे से उतरेगी।

SA vs NZ: पूरे टूर्नामेंट में अजेय है साउथ अफ्रीका

एडेन मार्कराम की अगुवाई में साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की सबसे दमदार टीम के रूप में उभरी है। ग्रुप चरण में टीम ने न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराकर ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया। सुपर-8 चरण में तो प्रोटियाज का प्रदर्शन और भी शानदार रहा जहां उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 76 रनों के बड़े अंतर से हराया और उसके बाद वेस्टइंडीज को 9 विकेट और जिम्बाब्वे को 5 विकेट से पटखनी दी। ग्रुप से लेकर सुपर-8 तक हर राउंड में 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड रखने वाली साउथ अफ्रीका इकलौती टीम है।

मुश्किल रास्ते से आई है न्यूजीलैंड

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाहर हुई सह-मेजबान श्रीलंका का शुक्रगुजार होना पड़ा। पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया जिसके कारण नेट रन रेट में पीछे रहने की वजह से श्रीलंका आगे नहीं बढ़ सकी और न्यूजीलैंड ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना गई।

SA vs NZ: हेड टू हेड में साउथ अफ्रीका का दबदबा

कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 19 टी20 मैच खेले गए हैं जिनमें साउथ अफ्रीका ने 12 और न्यूजीलैंड ने 7 मैच जीते हैं। साउथ अफ्रीका की जीत का प्रतिशत 63 है। टी20 वर्ल्ड कप में तो कीवी टीम का रिकॉर्ड और भी कमजोर है। 2007 से 2026 तक विश्व कप में दोनों के बीच 5 मैच हुए और सभी पांचों में साउथ अफ्रीका जीती। 2007 में 6 विकेट, 2009 में 1 रन, 2010 में 13 रन, 2014 में 2 रन और इसी टूर्नामेंट में ग्रुप चरण में 7 विकेट से जीत दर्ज की।

दोनों टीमों के स्क्वाड

साउथ अफ्रीका की टीम में एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्जे, ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन शामिल हैं।

न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जेकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, राचिन रवींद्र, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जेमीसन और कोल मैककोंची हैं।

SA vs NZ: मैच प्रेडिक्शन

गूगल के विन प्रेडिक्टर के अनुसार साउथ अफ्रीका को इस मैच में 60 प्रतिशत जीत की संभावना है जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह आंकड़ा 40 प्रतिशत है। अपने अजेय फॉर्म और हेड टू हेड रिकॉर्ड की बदौलत साउथ अफ्रीका भारी दावेदार के रूप में उतरेगी। लेकिन क्रिकेट में कुछ भी तय नहीं होता और ईडन गार्डन्स का मैदान हमेशा रोमांचक क्रिकेट का गवाह रहा है।

Read More Here

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.