रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कल से शुरू होगी पूजन विधि, जानिए कैसे तैयार होंगे भगवान राम

0

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कल से पूजन विधि शुरू होगी। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहने वाला है। यही वजह है कि प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। पूरे देश से भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसको लेकर लेकर यूपी सरकार भी अपने अधिकारियों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया है ।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर

प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रामलला की मूर्ति को अयोध्या लाया जा चुका है। मूर्ति का वजन करीब 150 से 200 किलोग्राम बताया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर से। यही साधु-संतों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 492 साल बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से देश भर के राम भक्तों में खुशी की लहर है।

ये भी पढ़ें- Orry-Sunny Leone ने एक साथ लूटी पार्टी की लाइमलाइट, पोज देखकर उड़े लोगों के होश

प्राण प्रतिष्ठा के दिन इस प्रकार तैयार होंगे रामलाला

प्राण प्रतिष्ठा के दिन सबसे पहले रामलला की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराया जाएगा। इसके बाद मूर्ति को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। फिर मूर्ति को शुद्ध और स्वच्छ स्थान पर विराजित किया जाएगा। उस पर चंदन का लेप लगाकर उसका श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद बीज मंत्रों का पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया जाएगा। इपंचोपचार कर विधि-विधान से भगवान की पूजा की जाएगी। अंत में आरती के बाद लोगों में प्रसाद पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया जाएगा। इपंचोपचार कर विधि-विधान से भगवान की पूजा की जाएगी। अंत में आरती के बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक महत्व है।

ये भी पढ़ें- Congress को वरिष्ठ नेता Karan Singh की नसीहत, राम मंदिर से परहेज नहीं करना चाहिए

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.