वित्त मंत्री ने रेलवे के लिए तीन नए इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की घोषणा की, जानिए इनके फायदे

0

Rail Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2024 को संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए रेलवे के लिए तीन नए इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। ये कॉरिडोर ऊर्जा, खनिज और सीमेंट के लिए होंगे। इन कॉरिडोर के निर्माण से देश की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और माल परिवहन में आसानी होगी। जो यह गुजरात के कच्छ से पश्चिम बंगाल के पोर्ट कोलकाता तक फैलेगा।

40 हजार सामान्य बोगियां वंदे भारत स्टैंडर्ड में कंवर्ट होंगी

वित्त मंत्री ने वंदे भारत ट्रेनों की सफलता के मद्देनजर 40 हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत स्टैंडर्ड में परिवर्तित करने की भी घोषणा की। इन बोगियों में वंदे भारत ट्रेनों की तरह ही आधुनिक सुविधाएं होंगी। इससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव होगा। इन घोषणाओं से देश के रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं में सुधार करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- बजट 2024 में 3 करोड़ लखपति दीदी महिलाओं को लाभान्वित का रखा गया लक्ष्य, जानिए क्या है लखपति दीदी योजना

जानिए इन कॉरिडोर का विवरण

यह कॉरिडोर गुजरात के कच्छ से पश्चिम बंगाल के पोर्ट कोलकाता तक फैलेगा। जिसमें कॉरिडोर कोयला, पेट्रोलियम उत्पादों और अन्य ऊर्जा संसाधनों के परिवहन के लिए उपयोग किया जाएगा। यह कॉरिडोर झारखंड के धनबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तक फैलेगा। जिसमें कॉरिडोर लौह अयस्क, मैंगनीज और अन्य खनिज संसाधनों के परिवहन के लिए उपयोग किया जाएगा। मोदी सरकार से पहले रेलवे के लिए अलग से बजट पेश किया जाता था. साल 2017 से यह परंपरा बदल गई. उस साल तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जो आम बजट पेश किया था, रेलवे का बजट उसी का हिस्सा था.

ये भी पढ़ें:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश की 2024 का आम बजट, मिडिल क्लास का हाथ रहा खाली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.