President On CAA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा को किया संबोधित, CAA को लेकर कही ये बड़ी बात

0

President On CAA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं को संसद के सामने पेश किया। इस दौरान उन्होंने 18वीं लोकसभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) कानून का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि इससे बंटवारे से पीड़ित अनेक परिवारों के लिए सम्मान का जीवन जीना तय हुआ है।

मैं नागरिकों के बेहतर भविष्य की कामना करती हूं- राष्ट्रपति मुर्मू 

CAA कानून को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि मेरी सरकार ने CAA कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है इससे बंटवारे से पीड़ित अनेक परिवारों के लिए सम्मान का जीवन जीना तय हुआ है जिन परिवारों को CAA के तहत नागरिकता मिली है मैं उनके बेहतर भविष्य की कामना करती हूं।

सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की है मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित की जा चुकी है। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए MSP में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है आज का भारत अपनी वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि व्यवस्था में बदलाव कर रहा है।

आने वाला समय हरित युग का है- राष्ट्रपति मुर्मू 

भारतीय किसानों के पास इस मांग को पूरा करने की पूरी क्षमता है इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और इससे जुड़े उत्पादों की सप्लाई चेन को सशक्त कर रही है उन्होंने आगे कहा कि आने वाला समय ग्रीन एरा यानि हरित युग का है। सरकार इसके लिए भी हर ज़रूरी कदम उठा रही है हम हरित उद्योगों पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे ग्रीन जॉब भी बढ़े हैं।

ये भी पढ़ें- Monthly Numerology Horoscope: इन मूलांक वालों को जुलाई का महीना पड़ सकता है भारी, जरूर पढ़ें ये खबर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.