फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में आ सकते हैं ₹2000, जानें e-KYC कैसे करें और किन किसानों की रुक सकती है किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त ₹2000 की उम्मीद फरवरी अंत या मार्च 2026 में, आधिकारिक तारीख अभी नहीं घोषित; e-KYC अनिवार्य, स्टेटस चेक करें
PM Kisan Yojana 22th Installment: देशभर के करोड़ों किसान एक बार फिर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह किस्त फरवरी 2026 में जारी होगी? उम्मीद की जा रही है कि 22वीं किस्त 25 फरवरी 2026 के बाद जारी हो सकती है। हालांकि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
कब आ सकती है 22वीं किस्त?
कृषि मंत्रालय ने अभी तक 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन चर्चा है कि यह किस्त फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च 2026 की शुरुआत में जारी की जा सकती है। इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। योजना के तहत हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि निर्धारित अंतराल को देखते हुए अगली किस्त जल्द ही किसानों के खातों में आ सकती है।
PM Kisan Yojana 22th Installment: किस्त कैसे मिलती है और कितनी राशि?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है। यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए ट्रांसफर किए जाते हैं। इस राशि को पाने के लिए किसान का बैंक खाता, आधार कार्ड और e-KYC सब कुछ अपडेट होना जरूरी है।
e-KYC क्यों है जरूरी
सरकार ने पीएम किसान योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के उद्देश्य से e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों की e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं होगी उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है या भुगतान अटक सकता है। इसलिए समय रहते e-KYC अपडेट कराना बेहद जरूरी है ताकि 2,000 रुपये की किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में पहुंच सके।
PM Kisan Yojana 22th Installment: कैसे पूरी करें e-KYC?
e-KYC की प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से पूरा किया जा सकता है।
ऑनलाइन तरीके से e-KYC करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर दर्ज करें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।
अगर OTP के जरिए सत्यापन नहीं हो पा रहा है तो किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC पर जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से ऑफलाइन e-KYC पूरी कर सकते हैं।
किस्त पाने से पहले जांच लें ये जरूरी बातें
किसानों को सलाह दी जाती है कि 22वीं किस्त आने से पहले अपनी e-KYC की स्थिति जांच लें। बैंक खाते में आधार लिंकिंग सही है या नहीं यह भी सुनिश्चित करें। बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और उसमें DBT सक्षम होना जरूरी है। अगर इनमें से कोई भी चीज अधूरी रह गई तो किस्त अटक सकती है।
पीएम किसान योजना देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। इसलिए समय पर सभी जरूरी दस्तावेज और प्रक्रियाएं पूरी करके किसान बिना किसी परेशानी के अपनी 22वीं किस्त का लाभ उठा सकते हैं।
Read More Here
- योगी-भागवत की 35 मिनट की अहम मुलाकात, 2027 चुनाव की रणनीति से लेकर हिंदुत्व एजेंडे तक, जानें बंद कमरे में क्या-क्या हुई चर्चा
- गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग, जानें मेष से मीन तक सभी का हाल, करियर-प्रेम-स्वास्थ्य का पूरा लेखा-जोखा
- उत्तर भारत में सुबह हल्का कोहरा, दिन में तापमान बढ़ेगा, हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी, दक्षिण में गर्मी का अहसास, जानें देशभर का मौसम अपडेट
- बरसाना की लट्ठमार होली 2026,- जानें तारीख, समय और परंपरा की पूरी कहानी, देश-विदेश से आते हैं लाखों श्रद्धालु