Claudia Goldin को मिला अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार, जानिए कौन है ये महिला?

0

Nobel Prize 2023: आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार 2023 की घोषणा कर दी गई है. आधिकारिक तौर पर अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार के रूप में जाना जाता है. इस बार यह पुरस्कार क्लॉडिया गोल्डिन (Claudia Goldin) को दिया जाएगा. बता दें कि क्लाउडिया गोल्डिन को यह पुरस्कार महिला श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी जानकारी विकसित करने के लिए दिया गया है.

क्लाउडिया गोल्डिन को मिला नोबेल पुरूस्कार

बता दें कि क्लाउडिया गोल्डिन (Claudia Goldin) ने सदियों में महिलाओं की कमाई और श्रम बाजार भागीदारी का पहला व्यापक लेखा-जोखा प्रदान करने का काम किया है. उनके शोध से पता चलता है कि वैश्विक श्रम बाजार में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है और वे पुरुषों की तुलना में कम कमाती हैं. आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को शुरू हुई नोबेल पुरस्कार 2023 की घोषणा आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में साल की आखिरी घोषणा के साथ समाप्त हो गई है. ये नवीनतम पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति में दिए गए.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: मैच जीतने के बाद उदास होकर मुस्कुराते दिखे KL Rahul, जानें क्या है पूरा मामला

पिछले साल तीन अमेरिकी को मिला सम्मान

गौरतलब है कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने पिछले साल बेन एस बर्नान्के, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया था. जिन्हें बैंकों और वित्तीय संकटों पर उनके शोध के लिए सम्मानित किया गया था. जानकारी के लिए बता दें कि 1969 में शुरू हुई इस प्रक्रिया में 2022 तक कुल 54 नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें-  जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में डांस करते दिखे Virat Kohli, फील्डिंग कोच ने दिया गोल्ड मेडल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.