MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट को शीर्ष पर पहुंचाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज मना रहे है अपना 42वां जन्मदिन

0

MS Dhoni Birthday: ICC के तीनों खिताब जीतने वाले दुनिया और भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को झारखंड रांची में जन्में महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ष 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल मैचों में अपना डेब्यू मैच खेला. जिसके बाद माही ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। और भारतीय क्रिकेट टीम को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में नंबर वन बनाने का काम किया।

 

2007 में भारत को बनाया टी-20 में विश्व चैंपियन

 

2007 में टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के कुछ ही महीनों के बाद माही ने भारतीय टीम को टी-20 विश्व चैंपियन बनाया था. जिसके बाद माही के कप्तानी अंदाज की चर्चा विश्व क्रिकेट में जोर-शोर से होने लगी थी। महेंद्र सिंह धोनी अपने बचपन के दिनों में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एडम गिलक्रिस्ट से काफी प्रभावित थे। जिनको देखकर उन्होंने विकेटकीपर बनने का सपना देखा।

 

ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान बने

 

महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में भारतीय टीम को टी-20 विश्वकप जीताने के बाद वर्ष 2011 में टीम इंडिया को 28 सालों के बाद आईसीसी वनडे विश्व चैंपियन बनाया। वहीं वर्ष 2013 में टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। इस प्रकार, महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी के तीनों खिताब जीतने वाले भारत और दुनिया के पहले कप्तान बनें।

 

क्रिकेट से ज्यादा फुटबॉल से था लगाव

 

धोनी को क्रिकेट से ज्यादा फुटबॉल से लगाव था. वे अपने स्कूल की फुटबॉल टीम में गोलकीपर थे. क्रिकेट के अलावा धोनी के प्रैक्टिस के दौरान फुटबॉल खेलते हुए भी देखा जाता है। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में वे चेन्नइयन एफ़सी फुटबॉल टीम के मालिक भी हैं. फुटबॉल के साथ-साथ धोनी को बैडमिंटन खेलना भी ख़ूब पसंद हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.