मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ समाप्त, एकनाथ शिंदे सरकार ने मानी मांगें

0

Maharashtra News: महाराष्ट्र में लंबे समय से चले आ रहे महाराष्ट्र आरक्षण आंदोलन अब समाप्त हो गया है. महाराष्ट्र (Maharashtra News) सरकार द्वारा मांगे माने जाने के बाद अपने भारी भीड़ और समर्थकों के बीच मराठा आरक्षण के कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त किया. मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रहे मनोज जरांगे पाटिलने खुद ही अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की, साथ ही उन्होंने ये भी बताया की सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया है.

एकनाथ शिंदे ने तुड़वाया आंदोलन

वहीं बता दें मराठा आरक्षण को लेकर धरना कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों से जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया. वहीं आपको बता दें नवी मुंबई में मराठों का दबदबा काफी ज्यादा बढ़ गया है. सरकार के आरक्षण की मांग को मान लेने के बाद मनोज जरांगे पाटिल के समर्थक और मराठा लोगों में खुशी की लहर हैं.

ये भी पढ़ें:- Gyanvapi पर आए एएसआई की सर्वे में क्या दावे, हिंदू पक्ष के वकील ने क्या कहा?

सफल हुआ आंदोलन

वहीं लंबे समय से चले आ रहे मराठा आंदोलन आखिरकार सफल हुआ. इसके साथ ही मनोज को राज्य सरकार से आरक्षण संबंधी मांगों का अध्यादेश सौंपा गया है. वहीं आज मनोज जरांगे पाटिल और उनके समर्थक नवी मुंबई में विजय रैली भी नकलने वाले हैं. इसके साथ ही इस सभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बीजेपी नेता गिरीश महाजन, मंत्री दीपक केसरकर मौजूद हैं. बता दें मनोज काफी लंबे समय से मराठा आरक्षण को लेकर धरने पर बैठे हुए थें.

ये भी पढ़ें:- 75th Republic Day पर भक्ति के रंग में डूबे बॉलीवुड सितारे, कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.