Lunar Eclipse 2024: किस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल और ग्रहण का समय

0

Lunar Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसमें पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस स्थिति में सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है, जिससे पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ज्योतिष में चंद्र ग्रहण की घटना को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्ष 2024 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे, जिनमें 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण शामिल होंगे। वर्ष का प्रथम चंद्र ग्रहण 20 मार्च को लग चुका है अब शीघ्र ही वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है।

इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा भारतीय समय के अनुसार यह सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा यह ग्रहण कुल 4 घंटे 6 मिनट का होगा।

कहां- कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?  

साल दूसरा चंद्र ग्रहण यूरोप और एशिया के ज्यादातर हिस्सों जैसे कि अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका के सीमित क्षेत्रों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन मुंबई समेत कुछ पश्चिमी शहरों में दिखाई सकता है। हालांकि, इसकी भी संभावना बहुत कम है इसके बाद चंद्रमा क्षितिज के नीचे चला जाएगा।

जिसकी वजह से यह भारत में नजर आना बंद हो जाएगा 18 सितंबर को लगने वाला यह ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा का एक छोटा हिस्सा ही गहरी छाया में प्रवेश करेगा। भारत में इस ग्रहण न दिखाई देने की वजह से इसका कोई असर नहीं होगा इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं मान्य होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.