Lok Sabha Election 2024: BJP ने जारी की 10वीं लिस्ट, बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद किरन खेर को नही मिला टिकट

0

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में महज कुछ दिनों का समय बचा है। इसी क्रम में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की 10 वीं सूची जारी कर दी है। जिसमें 9 नामों का ऐलान किया हुआ है। जारी किए गए लिस्ट में चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल की सीट पर एक-एक और उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।

 

इन्हें मिला मौका 

इस लिस्ट की खास बात यह है कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद किरण खेर को हटा दिया है। उनकी जगह पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को मैदान में उतारा गया है। हालांकि, इसकी वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किरन खेर ने चंडीगढ़ सीट से 2014 लोकसभा चुनाव में 1,91,362 वोटों के साथ और 2019 लोकसभा चुनाव में 2,31,188 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। उन्होंने दोनों बार कांग्रेस नेता पवन बंसल को करारी हार दी थी। इस बार कांग्रेस की ओर से चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी को मैदान में उतारा गया है।

 

इन उम्मीदवारों का नाम शामिल 

उत्तरप्रदेश के सात उम्मीदवारों में जयवीर सिंह ठाकुर (मैनपुरी), विनोद सोनकर (कौशांबी), प्रवीण पटेल (फूलपुर), नीरज त्रिपाठी (इलाहाबाद), नीरज शेखर (बलिया), बीपी सरोज (मछलीशहर) और पारस नाथ राय (गाजीपुर) का नाम शामिल है। वहीं पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से एसएस अहलूवालिया और चंडीगढ़ से संजय टंडन को मैदान में उतारा गया है।

 

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: फास्ट ट्रैक ट्रायल के लिए ED तैयार, एक साल में फैसले आने की संभावना

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.