Lohia Death Anniversary: राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सीएम योगी और समाजवादी पार्टी ने किया याद

0

Lohia Death Anniversary: समाजवादी आंदोलन के जनक और प्रसिद्ध समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया की आज यानी 12 अक्टूबर को पुण्यतिथि है। लोहिया को देश में गैर-कांग्रेसी राजनीति का जनक माना जाता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं ने उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “सप्त क्रांति’ के प्रणेता, महान स्वतंत्रता सेनानी, आजीवन वंचितों और शोषितों की आवाज रहे डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. भारतीय लोकतंत्र को उच्च आदर्श एवं मूल्य प्रदान कर देश निर्माण में अपने योगदानों के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे.”

केशव प्रसाद मौर्य ने किया याद

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता केशव प्रसाद मोर्या ने भी राम मनोहर लोहिया को याद किया। उन्होंने लिखा “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रगतिशील विचारधारा के प्रतिपादक, प्रबुद्ध राजनीतिक व प्रखर चिंतक एवं समाजवादी राजनेता, युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.।

ये भी पढ़ें- Pakistan के खिलाफ खेलेंगे Shubman Gill! मैच से पहले अहमदाबाद पहुंचे सलामी बल्लेबाज

समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी ने भी राम मनोहर लोहिया को याद किया। सपा ने लिखा, महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि.” उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने भी राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ-साथ प्रदेश भाजपा के बड़े नेता और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने भी राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

आज भी लोहिया है आदर्श

भारतीय राजनीति में  समाजवादी विचार धारा की जब भी बात होती है। उसमें राम मनोहर लोहिया का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वे एक गांधीवादी   चिन्तक, राजनीतिक , अर्थशास्त्री  और विख्यात  लेखक थे। वे देश के विख्यात एवं सक्रिय राजनीतज्ञ थे , उन्होने   समाजवाद  की लड़ाई को प्रमुखता से लड़ा। आजीवन वंचितों और शोषितों की आवाज बनकर हमेशा सरकार से लड़ते रहे। समाजवादी विचार के लोग आज भी लोहिया को अपना आदर्श मानते है।

ये भी पढ़ें- फिर ट्रोल हुईं Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड Saba Azad, इस बार रैंप वॉक की जगह कर रही थीं डांस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.