ट्रंप ने ईरान को दी 10 दिन की अल्टीमेटम, बोले ‘अच्छी डील करो वरना बुरी चीजें होंगी’, अमेरिकी सेना वीकेंड तक हमले के लिए तैयार, ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया

ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस बैठक में ईरान को 10 दिनों में अच्छी डील की चेतावनी दी, वरना 'बुरी चीजें' होंगी; मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ताकत बढ़ी, ईरान बोला- झुकना मंजूर नहीं

0

Iran-US War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक के दौरान ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि ईरान को अमेरिका के साथ एक अच्छी डील करनी होगी वरना बुरी चीजें होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 10 दिनों में यह साफ हो जाएगा कि आगे क्या होने वाला है। इसके साथ ही ट्रंप ने बताया कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका की सैन्य ताकत लगातार और बहुत तेजी से बढ़ रही है।

ट्रंप का सख्त संदेश ’10 दिन की डेडलाइन’

बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में ट्रंप ने ईरान को लेकर अपना रुख बिल्कुल स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में यह साबित हो गया है कि ईरान के साथ अच्छी डील करना आसान नहीं है। अमेरिका को एक अच्छी डील करनी होगी वरना बुरी चीजें होंगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत अगले 10 दिनों में होनी चाहिए नहीं तो वाशिंगटन को एक कदम और आगे बढ़ना पड़ सकता है। कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी देने से बचते हुए उन्होंने कहा कि अगले शायद 10 दिनों में सब कुछ पता चल जाएगा।

Iran-US War: न्यूक्लियर हथियार और मिडिल ईस्ट में शांति

ट्रंप ने इस दौरान एक और अहम बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक ईरान के पास परमाणु हथियार हैं तब तक मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति संभव नहीं है। यह बयान ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका की गहरी चिंता को दर्शाता है और यह स्पष्ट करता है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के न्यूक्लियर मुद्दे को किसी भी संभावित डील की केंद्रीय शर्त मानता है।

अमेरिकी सेना तैयार, लेकिन ट्रंप अभी अनिश्चित

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका इस सप्ताह के अंत तक ईरान पर हमला करने के लिए सैन्य रूप से तैयार हो जाएगा। CNN की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाइट हाउस को सूचित किया गया है कि मिलिट्री वीकेंड तक हमले के लिए तैयार है। लेकिन ट्रंप को अभी पूरा यकीन नहीं है कि यह सबसे सही रास्ता है। सूत्रों के अनुसार ट्रंप ने अकेले में सैन्य कार्रवाई के पक्ष और विपक्ष में विचार-मंथन किया है और सलाहकारों व सहयोगियों से सबसे बेहतर रणनीति पर राय ली है। एक सूत्र ने बताया कि ट्रंप इस मामले में सोचने में काफी वक्त लगा रहे हैं।

Iran-US War: ईरान का कड़ा रुख ‘झुकना मंजूर नहीं’

दूसरी तरफ ईरान ने भी अपना रुख बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हाल ही में कहा कि उनका देश जंग नहीं चाहता लेकिन वे अमेरिकी मांगों के आगे झुकने को भी तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन से उन्होंने सत्ता संभाली है उनका मानना रहा है कि युद्ध को टाला जाना चाहिए। लेकिन अगर अमेरिका उन पर अपनी मर्जी थोपने, उन्हें बेइज्जत करने और बिना शर्त समर्पण की मांग करने की कोशिश करेगा तो ईरान यह कभी स्वीकार नहीं करेगा।

अमेरिका और ईरान के बीच यह टकराव अगले 10 दिनों में किस दिशा में जाएगा यह पूरी दुनिया की नजर में है। मिडिल ईस्ट में पहले से ही अस्थिरता के माहौल में यह तनाव क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

Read More Here

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.