धार्मिक स्थलों में खूब किया जा रहा अयोध्या को सर्च, 97 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

0

Indian Tourism: ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म मेकमाईट्रिप के अनुसार, पिछले दो सालों में धार्मिक स्थलों के बारे में सर्च करने वालों की संख्या करीब 97 फीसदी बढ़ी है। 2021 से 2023 के बीच लोग यात्राओं के लिए धार्मिक स्थलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इनमें आकर्षण का केंद्र अयोध्या और वहां बन रहा राम मंदिर है। इसी को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों शोर से चल रही है ।

मेकमाईट्रिप ने अपने रिपोर्ट में किया दावा

मेकमाईट्रिप के मुताबिक, 2021 में धार्मिक स्थलों के बारे में सर्च करने वालों की संख्या 11.2 करोड़ थी, जो 2023 में बढ़कर 22.2 करोड़ हो गई है। यह वृद्धि 97 फीसदी है। इस दौरान अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण और मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद से अयोध्या में धार्मिक पर्यटन के लिए लोगों की रुचि में तेजी से वृद्धि हुई है। मेकमाईट्रिप के सीईओ और प्रबंध निदेशक अदिति सिंह ने कहा कि धार्मिक पर्यटन भारत के पर्यटन उद्योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Mauritius के प्रधानमंत्री का राम मन्दिर पर उठाया बड़ा कदम, हिंदू कर्मचारियों को दिया 2 घंटे का छुट्टी

अयोध्या के राम मंदिर के अलावा कई पर्यटक भी हैं शामिल

अयोध्या के राम मंदिर के अलावा, भारत में अन्य कई धार्मिक स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इनमें वाराणसी, मथुरा, हरिद्वार, अमृतसर, द्वारका, पुरी, और बद्रीनाथ जैसे शहर शामिल हैं। राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे भारत के पर्यटन उद्योग को भी लाभ होगा।

ये भी पढ़ें- सूचना सेठ ने अपने बच्चे को लेकर कही बड़ी बात, जानिए नोट की संभावित व्याख्या

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.