India Mission 2047: भारत बनाएगा अपना नया शिपिंग साम्राज्य: 2047 तक आत्मनिर्भर बेड़े का लक्ष्य
भारत सरकार एक नया शिपिंग कंपनी स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसका उद्देश्य अगले दशक में देश के समुद्री बेड़े में कम से कम 1,000 नए जहाजों को शामिल करना है। यह पहल भारत को एक वैश्विक व्यापारिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह जानकारी दो सरकारी अधिकारियों ने साझा की है।
India Mission 2047: एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और एक विश्वस्तरीय निर्माण केंद्र के रूप में उभरने के लिए अरबों डॉलर का निवेश किया जा रहा है।
नई बनने वाली शिपिंग कंपनी का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह कंपनी तेल, गैस और उर्वरक क्षेत्र की सरकारी कंपनियों के संयुक्त स्वामित्व में होगी। इसमें शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और कुछ विदेशी कंपनियाँ भी साझेदार होंगी, जिससे इसे व्यापार और संचालन में सहायता मिलेगी।
सरकार का उद्देश्य है कि 2047 तक विदेशी कंपनियों को दिए जाने वाले फ्रेट खर्च को एक तिहाई तक घटाया जाए। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में भारतीय कंपनियों ने कुल $85 अरब का फ्रेट खर्च किया, जिसमें से $75 अरब विदेशी जहाजों को भुगतान के रूप में दिया गया।
यह स्थिति इसलिए बनी क्योंकि भारत का मौजूदा शिपिंग बेड़ा देश में बढ़ते व्यापार के अनुपात में नहीं बढ़ सका। ऊर्जा के आयात और परिष्कृत तेल उत्पादों के निर्यात जैसे व्यापार में बढ़ोतरी के कारण भारत को विदेशी जहाजों पर निर्भर रहना पड़ा।
India Mission 2047: फिलहाल भारत के पास करीब 1,500 बड़े जहाजों का बेड़ा है, जिसमें टैंकर, गैस कैरियर, कंटेनर शिप और ड्राई बल्क कैरियर शामिल हैं। जनवरी में तेल और शिपिंग मंत्रालयों ने इस योजना पर सहमति जताई थी कि सभी सरकारी तेल कंपनियां इस नई योजना में भाग लेंगी।
इस परियोजना के लिए सरकार 30,000 करोड़ रुपये (लगभग $3.6 अरब) के समुद्री विकास कोष से पूंजी जुटाएगी, जिसे प्रमुख पोर्ट प्राधिकरणों के साथ मिलकर स्थापित किया जाएगा।
यह योजना भारत को समुद्री क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ विदेशी मुद्रा की भारी बचत भी सुनिश्चित करेगी और भविष्य में भारत के वैश्विक व्यापार में निर्णायक भूमिका निभाएगी।