Health Tips: बाजार में सिर्फ 2 महीने मिलता है ये फल, बड़ी से बड़ी बामारी का भी कर सकता है इलाज!

0

Health Tips: हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अनेक प्रकार की सब्जियां और फल महत्वपूर्ण होते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, इनमें से एक ऐसा फल है जो मौसम के हिसाब से उगता है, जिसे हम करौंदा के नाम से जानते हैं। यह फल हमारे लिए बहुत फायदेमंद है और इसका खट्टा-मीठा स्वाद हमें पसंद आता है।

करौंदा इन पोषक तत्वों से भरपूर

करौंदा विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर के लिए लाभकारी हैं इसका सेवन करने से हमारी इम्यून सिस्टम मजबूत होती है, संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है, पाचन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं, वजन नियंत्रित रहता हैऔर त्वचा संबंधित बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है इसलिए, करौंदा का सेवन करना सेहत के लिए बहुत उपयोगी है।

स्वाद में भी बेहद स्वादिष्ट

करौंदा एक ऐसा फल है जो बेहद गुणकारी है और इसका स्वाद भी बेहद स्वादिष्ट होता है यह विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। इसका नियमित सेवन हमें स्वस्थ जीवनशैली के साथ साथ तंदरुस्त रखने में मदद करता है। करौंदा खाने से हमारी शारीरिक क्षमता न केवल बढ़ती है, बल्कि यह हमें विभिन्न बीमारियों से भी बचाता है।

कई प्रकार की बीमारियों का इलाज

करौंदे के फल में कई ऐसे रोगनिवारक गुण पाए जाते हैं, कई प्रकार की बीमारियों का इलाज करते हैं। इसमें विटामिन सी की अधिकता होती है, जो त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए बहुत प्रभावी होती है। इस फल का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं। स्वास्थ्य के लिए यह फल चमत्कारिक है। इस फल में शरीर के लिए अनेक गुण छिपे हुए हैं। बरसात के मौसम में यह फल बाजार में बहुत अधिक मात्रा में मिलता है, जिसे सब्जी के रूप में भी जाना जाता है। इस फल से सब्जी बनाई जा सकती है और इसका अचार भी बनाया जाता है। यह फल खाने में बहुत स्वादिष्ट और खट्टा-मीठा लगता है।

ये भी पढ़ें- Neem Plant Benefits: इस पेड़ को लगाने मात्र से दूर हो जाता है मंगल दोष और शनि का प्रकोप, आयुर्वेद में काफी खास

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.