सोना-चांदी हुआ सस्ता, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी भी 2,75,287 रुपये प्रति किलो पर आई, एक दिन पहले की तेजी के बाद आज राहत

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,62,050 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,75,287 प्रति किलो, एक दिन पहले की तेजी के बाद राहत, वैश्विक बाजार स्थिर

0

Gold-Silver Price: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर आई है। गुरुवार 26 फरवरी की सुबह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले जहां सोना 1,000 रुपये की तेज उछाल के साथ दिल्ली में 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था वहीं आज कीमतों में नरमी आई है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते यह नरमी देखी जा रही है।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Gold-Silver Price: 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,48,560 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,21,537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,48,410 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,21,425 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

चांदी की कीमत में भी कमी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 26 फरवरी की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,75,287 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले चांदी 5,900 रुपये की तेजी के साथ 2,78,364 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।

Gold-Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,193 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 90.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वैश्विक बाजार में स्थिर रुख और निवेशकों का सुरक्षित परिसंपत्तियों से ध्यान हटना घरेलू कीमतों में इस नरमी का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Read More Here

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.