Giriraj Singh on Tauqeer Raza: “विभाजन के समय मुसलमानों को यहां रहने दिया गया यही सबसे बड़ी गलती” गिरीराज सिंह का विवादित बयान

0

Giriraj Singh on Tauqeer Raza: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बरेली दंगे के मास्टरमाइंड और इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के हिंदू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने वाले बयान पर पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने तौकीर रजा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनको सबक सिखाना जरूरी है, क्योंकि भारत का विभाजन हुआ तब अगर उन्हें (मुसलमानों) यहां ना रहने दिया गया होता तो आज यह नौबत ही नहीं आती, साजिश के तहत इनको यहां रोका गया, जिससे आज ऐसी स्थिति पैदा कर सकें गिरिराज सिंह ने कहा कि यह गलती हुई है कि जब देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ और फिर भी मुसलमानों को यहां रहने दिया गया।

5 जोड़ों से इस्लाम धर्म में परिवर्तन 

दरअसल, मौलाना तौकीर रजा ने अभी कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि वे 21 जुलाई को 5 जोड़ों का इस्लाम धर्म में धर्म परिवर्तन करवाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पास बड़ी संख्या में हिंदू धर्म के लोग इस्लाम धर्म कबूल करने आ रहे हैं, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है। मौलाना रजा के मुताबिक, इस दौरान एक साथ 5 हिंदू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाकर उनका निकाह भी पढ़ाया जाएगा। मौलाना ने कहा है कि इस धार्मिक कार्य को करने के लिए जिला प्रशासन से इजाजत मांगी गई है। मौलाना तौकीर रजा के इस ऐलान के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह भड़क उठे हैं।

गिरिराज सिंह ने दी चुनौती 

गिरिराज सिंह ने तौकीर राजा को चेतावनी दी कि वे हिंदुओं का इम्तिहान न लें, बहुत जल्दी यह विस्फोट होगा। गिरिराज सिंह ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुस्लिम महिलाओं को भत्ता देने के फैसले का जिक्र करते हुए पूछा कि इस पर ममता बनर्जी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुप क्यों हैं। ममता बनर्जी पर गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह बंगाल को बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाने की तैयारी कर रही हैं ममता बनर्जी को हिंदुओं पर भरोसा नहीं है अब देश में अगर कोई नया राज्य बनेगा तो वह मुस्लिम प्रदेश बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Ravi Kishan Birthday: भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार रवि किशन, स्ट्रगल के दिनों में नहीं मिले कई फिल्मों के पैसे, आज है करोड़ों के मालिक

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.