GIFT Nifty से मिल रहे हरे संकेत, लेकिन सोलर टैरिफ और IT सेंटीमेंट की चुनौती; जानें आज किन शेयरों में होगी हलचल

GIFT Nifty 68.50 अंक ऊपर 25,672 पर, सकारात्मक शुरुआत; सोलर टैरिफ, IT सेंटीमेंट और जियोपॉलिटिकल तनाव चुनौती

0

GIFT Nifty: शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बाद बुधवार की सुबह GIFT Nifty में तेजी देखी जा रही है। सुबह करीब सवा 7 बजे GIFT Nifty 68.50 पॉइंट्स यानी 0.27 फीसदी चढ़कर 25,672 पर ट्रेड कर रहा था जिससे दलाल स्ट्रीट की शुरुआत सकारात्मक रहने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि बाजार के सामने कई चुनौतियां भी हैं। अमेरिका द्वारा भारतीय सोलर इंपोर्ट पर 126% ड्यूटी, IT सेक्टर में जारी नकारात्मक सेंटीमेंट और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बाजार पर दबाव बनाए रख सकते हैं।

GIFT Nifty: आज किन शेयरों में हलचल?

आज कई कंपनियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें आई हैं जिनका असर उनके शेयरों पर दिखेगा।

HG Infra Engineering के लिए अच्छी खबर है। NHAI ने ओडिशा में गोबिंदपुर से टांगी तक नई छह-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड कैपिटल रीजन रिंग रोड के निर्माण के लिए 1,582 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में कंपनी को सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया है। यह हाइब्रिड एन्युइटी मोड के तहत होगा।

IRFC के शेयर पर आज नजर रखें। भारत सरकार 25-26 फरवरी को कंपनी के 26.13 करोड़ इक्विटी शेयर यानी 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने वाली है और BSE-NSE की अलग विंडो के जरिए और 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का ऑप्शन भी है।

Aditya Infotech में प्रमोटर्स और डिक्सन टेक्नोलॉजीज मिलकर 5.8 फीसदी हिस्सा ब्लॉक डील के जरिए बेच सकते हैं। इस डील का अनुमानित आकार करीब 1,000 करोड़ रुपये है।

RVNL को सेंट्रल रेलवे से 270.22 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। इसमें दौंड-सोलापुर सेक्शन के लिए ट्रैक्शन सबस्टेशन और संबंधित प्रणालियों का डिजाइन और निर्माण शामिल है।

Waaree Energies की सब्सिडियरी वारी फॉरएवर एनर्जीज को गुजरात के द्वारका में 300 MW विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए SECI से लेटर ऑफ अवार्ड मिला है लेकिन अमेरिकी 126% सोलर ड्यूटी के कारण इस शेयर पर दबाव रह सकता है।

Lupin को ब्रिवारेसेटम ओरल सॉल्यूशन 10 mg/mL के लिए US FDA से ANDA मंजूरी मिल गई है जो कंपनी के लिए सकारात्मक खबर है।

Hexaware Technologies ने AI-इनेबल्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए Amazon Web Services के साथ अपना सहयोग बढ़ाया है।

Dr Reddy’s Laboratories को US SEC ने सूचित किया है कि उसने अपनी जांच पूरी कर ली है और फिलहाल कंपनी के खिलाफ कोई एनफोर्समेंट एक्शन लेने की सिफारिश नहीं है। यह राहत की खबर है।

Power Grid Corporation के लिए आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इक्विटी निवेश सीमा 5,000 करोड़ से बढ़ाकर 7,500 करोड़ रुपये प्रति सहायक कंपनी कर दी है।

5Paisa Capital के बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए 475 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है।

GIFT Nifty: आज आएंगे इन कंपनियों के Q3 नतीजे

KSB, सनोफी इंडिया, सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया, AJC ज्वेल मैन्युफैक्चरर्स, फोसेको इंडिया, सुबम पेपर्स, सुफा फार्माकेम और वसुधागामा एंटरप्राइजेज आज अपने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इन नतीजों का असर संबंधित शेयरों पर देखने को मिलेगा।

अस्वीकरण: यह शेयर बाजार की जानकारी है, निवेश की सलाह नहीं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले सर्टिफाइड निवेश सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

Read More Here

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.