Garud Puran: आज हम आपके लिए लाए हैं गरुड़ पुराण कि वो रोचक कथा, जिसमें मिलता है मृत्यु के बाद का वर्णन…

0

Garud Puran: सनातन धर्म में गरुड़ पुराण सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथो में से एक माना जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार यमराज सूर्य देव के पुत्र हैं, जिन्हें मृत्यु का देवता कहा जाता है। गरुड़ पुराण में यमराज से लेकर यमलोक तक का वर्णन एक दम साफ शब्दों में दिया गया है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु करीब आती है तो यमराज के दूत व्यक्ति की आत्मा को यमलोक लेकर जाते हैं। जहां व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल भोगना पड़ता है चित्रगुप्त जो देवताओं के लेखपाल और यम के सहायक के रूप में जाने जाते हैं, वह आत्माओं का लेखा-जोखा करते हैं। गरुड़ पुराण में माना गया है कि व्यक्ति के कर्मों के आधार पर ही उसे स्वर्ग या नरक की प्राप्ति होती है। स्वर्ग जहां अच्छे कर्मों के लिए मिलता है, तो वहीं, व्यक्ति को बुरे कर्मों के लिए नरक झेलना पड़ता है।

गरुण पुराण में यमराज के महल का वर्णन

इसी के साथ गरुण पुराण में यमराज के महल का वर्णन किया गया है। इसके अनुसार, यमराज के महल का नाम कालित्री है। वहीं उनके सिंहासन का नाम विचार-भू बताया गया है देवताओं के शिल्पकार विश्वकर्मा जी द्वारा ही यमलोक के भवन का निर्माण किया गया था। गरुड़ पुराण में पुराणों में यमलोक का बहुत ही डरावना वर्णन किया गया है। इसके अनुसार, यहां पर आत्माओं को उनके कर्मों के अनुसार, तरह-तरह की प्रताड़नाए दी जाती हैं। यमलोक में चार दरवाजे हैं, जिसमें अलग-अलग आत्माओं को प्रवेश मिलता है। पूर्वी के द्वार से धर्म और पुण्य करने वाले मनुष्य कि आत्माओं को प्रवेश मिलता है और पापी तथा अधर्मी मनुष्य को दक्षिण द्वार से प्रवेश दिया जाता है। वहीं, उत्तर द्वार साधु संतों के प्रवेश मिलता है और पश्चिम द्वारा दान-पुण्य करने वाले मनुष्य को प्रवेश करवाया जाता है।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: जानिए कैसे हुई थी मां दुर्गा की उत्पत्ति, आखिर क्यों कहलाती हैं मां शक्ति का रूप?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.