Summer Fruits: गर्मियों में ज़रूर करें इन फलों का सेवन, पेट रहेगा ठंडा और रोग मुक्त

0

Summer Fruits: गर्मियों के मौसम में शीतलता प्रदान करने वाली चीज़ों का सेवन किसे अच्छा नहीं लगता है, इस मौसम में अधिकतर लोग पेट को ठंडा रखने और पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कार्यशील बनाए रखने के उद्देश्य से फलों का भरपूर सेवन करते हैं। फल शरीर के लिए अत्यधिक लाभकारी होते हैं। साथ ही ये कई बीमारियों से निजात दिलाते हैं और वज़न को भी नियंत्रण में रखते हैं।

अधिकांश लोग दोपहर के समय फल खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट फल खाने के भी अपने लाभ हैं? जानकारी के अभाव के चलते अधिकांश लोग किसी भी फल को कभी भी खा लेते हैं। लेकिन यह एक अत्यंत खतरनाक स्थिति है। अक्सर इस चक्कर में लाभ की अपेक्षा हानि ही होती है। आज के लेख में हम जानेंगे कि कौन से फल खाली पेट खाना स्वास्थ्यवर्धक है।

सेब

सेब खाली पेट आप आराम से सेब खा सकते हैं। सेब का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, आयरन, सोडियम, पोटेशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। शरीर की कमजोरी दूर करने के साथ-साथ आँखों को स्वस्थ रखने का काम भी सेब करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल की बीमारी को भी दूर करता है।

पपीता

पपीता एक पौष्टिक फल है, जिसे आप खाली पेट भी आराम से खा सकते हैं। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें सोडियम, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या है तो उसे रोजाना खाली पेट पपीता खाना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं। पपीता में कैलोरी बहुत कम होती है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पपीता बहुत फायदेमंद है।

तरबूज

तरबूज गर्मियों में किसी को तरबूज खाना पसंद नहीं होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, सोडियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं। यदि आप लंबे समय तक हाइड्रेट रहना चाहते हैं तो तरबूज का खूब सेवन करें। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है और हृदय स्वस्थ रहता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.