पूर्व PM Manmohan Singh मना रहे 91वां जन्मदिन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

0

Dr. Manmohan Singh Birthday: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को 91वां जन्मदिन मना रहे है। महान अर्थशास्त्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह को देशभर से लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थय की दुआएं मिल रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने पूर्ववर्ती और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह को उनके 91वें जन्मदिन पर बधाई दी। और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने (X) पर लिखा, “पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को 91वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

राहुल गांधी ने डॉ. सिंह को शुभकामनाएं दीं

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने (X) पर लिखा, “पूर्व प्रधान मंत्री, डॉ. मनमोहन सिंह जी की ईमानदारी, राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहेगी। उनके जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।”

ये भी पढ़ें- एक दूजे के हुए Parineeti-Raghav, शाही शादी की तस्वीरें शेयर कर जताया एक-दूसरे के प्रति प्यार

राष्ट्रनिर्माण में मनमोहन सिंह की भूमिका

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को विभाजन से पहले पंजाब के गाह गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की। लगातार दो बार (2004-2014 तक) प्रधानमंत्री रहे। डॉ. सिंह आज 91 साल के हो गए हैं। वह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रहे हैं, जिन्हें 1990 के दशक में व्यापक सुधार लाने का श्रेय दिया जाता है। 1991 में, जब भारत को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने तुरंत डॉ. मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री के रूप में अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। अगले कुछ वर्षों में, कड़े विरोध के बावजूद, उन्होंने कई संरचनात्मक सुधार किए। जिससे भारत की अर्थव्यवस्था उदार हुई। डॉ. सिंह को सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों के प्रमुख वास्तुकार के रूप में भी श्रेय दिया जाता है, जिसने समाजवादी युग की नीतियों की पकड़ को तोड़ दिया। वर्तमान में डॉ. सिंह राज्यसभा के सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2023 में महिला टीम ने लहराया भारत का परचम, फाइनल में लंकाई टीम को हराकर जीता गोल्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.