Shehnaaz Gill ने दुल्हन बनकर जीता फैंस का दिल, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

0

बिग-बॉस (Big Boss) से फेम पाने वाली सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर शहनाज गिल(shehnaaz Gill)अपने अंदाज के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर बड़े-बड़े नामी चेहरों को भी आंमत्रित करती हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की फैन फोलोइंग काफी अच्छी हैं। शहनाज गिल यूं तो सूट सलवार वाले अपने वेस्टर्न अटायर में बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं। वहीं हाल ही में शहनाज गिल को शुध्द देसी इंडियन अवतार में देखा गया। जिसमें शहनाज दुल्हन के अंदाज में नजर आ रही हैं। शहनाज गिल का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनकी नटखट व नखरे वाली अदाएं भी उनके फैंस को देखने को मिल रही हैं।

दुल्हन बनकर शहनाज ने शेयर किया विडियो

शहनाज गिल (shehnaaz gill) का सोशल मीडिया पर जमकर विडियो वायरल हो रहा है। उसमें वे गाजर के रंग के लहंगे व दुपट्टे में नजर आ रही हैं। सिर पर दुपट्टा ओढ़े, साज श्रृंगार किए हुए शहनाज दुल्हन के अवतार में दिख रही हैं। इस दौरान विडियो में उनका नटखटपन भी दिखाई देता है. वीडियो के शुरुआत में शहनाज चुपचाप बैठी दिख रही है। विडियो के  बैकग्राउंड में गाना चलता है- “है तमन्ना हमें तुम्हें दुल्हन बनाएं”.. फिर वे हल्का सा मुस्कुराती नजर आ रही हैं, और शरमाती भी दिखती हैं। आगे विडियो में शहनाज हाथों की मेहंदी दिखाती हैं। इसके बाद नाक में पहनी हुई नथ ठीक करती हैं। और फिर शहनाज का वही चुलबुला अंदाज सामने आता है. कभी मुंह टेढ़ा करती है, तो कभी आंखें रोल करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है यहां देखें शहनाज गिल का क्यूट वीडियो….

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

फैंस ने किए स्वीट कमेंट्स

शहनाज गिल को दुल्हन रूप में देख कर उनके फैंस काफी मजेदार मूड में नजर आ रही हैं। फैंस शहनाज लिए दुआएं करते फैंस ने कहा, कि वे भी एक दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन बनेंगी. एक यूजर ने लिखा- मैनिफेस्ट करता हूं, कि आप एक दिन बेहद खूबसूरत दुल्हन बनेंगी।

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.