MS Dhoni के हुक्का पीने वाले वीडियो पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

0

MS Dhoni Viral Video: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हालांकि, माही की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट्स कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

हुक्का पीते हुए वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का जो वीडियो खूब वायरल हो रहा है, उसमें धोनी किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं और अपने दोस्तों के संग हुक्का पी रहे हैं। माही का यह वीडियो वायरल होते ही फैंस भड़क उठे हैं। फैंस को माही का यह अंदाज पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स धोनी के इस वीडियो पर जमकर भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड के साथ कार में नजर आईं Sara Tendulkar, कातिलाना लुक देख फैंस हुए दंग

Dhoni पर फूटा फैंस का गुस्सा

दरअसल फैंस Dhoni को शायद ही कभी इस अंदाज में देखे हो। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि, फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों से कभी प्रेरणा नहीं लेना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा है कि, ‘शेम ऑन धोनी, हुक्का खोर’। वहीं एक फैंस ने धोनी का समर्थन करते हुए लिखा कि, धोनी कोई संत व्यक्ति नहीं हैं। अगर उन्होंने हुक्का पिया, तो इसमें गलत ही क्या है। बता दें आईपीएल 2024 (IPL 2024) में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- विदाई टेस्ट में David Warner को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार, Sachin Tendulkar ने भी की तारीफ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.