Vijayadashami पर संघ की शस्त्र पूजा, Mohan Bhagwat ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, मणिपुर पर की बात

0

Dusshera 2023: विजयादशमी(Dusshera 2023) के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्याल नागपुर में स्थापना दिवस और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नागपुर के रेशिमबाग मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का एक स्थान दुनिया के महत्वपूर्ण देशों में बन गया है.

इस बार एशियाई खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 107 पदक जीते हैं. हमारा देश हर फिल्ड में आगे बढ़ रहा है. आर्थिक क्षेत्र में हम 10वें पायदान से उठकर पांचवे नंबर पर आ गए. केवल तकनीक में नहीं, कृषि और दूसरे क्षेत्रों में भी हम आगे बढ़ रहे हैं .

मोहन भागवत ने की मणिपुर की बात

संघ प्रमुख ने मणिपुर की भी बात की. उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हैं तो यह बात ध्यान में आती है कि लगभग एक दशक से शांत मणिपुर में अचानक यह आपसी फूट की आग कैसे लग गई? क्या हिंसा करने वाले लोगों में सीमापार के लोग भी थे? अपने अस्तित्व के भविष्य को लेकर आशंकित मणिपुरी मैतेयी समाज और कुकी समाज के इस आपसी संघर्ष को सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास क्यों और किसके द्वारा हुआ?

ये भी पढ़ें- Maharashtra में दशहरा के मौके पर शिवाजी पार्क से आजाद मैदान तक शक्ति प्रदर्शन, Uddhav-Shinde गुट में होगी कड़ी टक्कर

संघ प्रमुख के सवाल

उन्होंने कहा कि क्या इन घटनाओं की कारण में दक्षिण पूर्व एशिया की भू- राजनीति की भी कोई भूमिका है? देश में मजबूत सरकार के होते हुए भी यह हिंसा किन के दम पर इतने दिन बेरोकटोक चलती रही है? पिछले 9 वर्षों से चल रही शान्ति की स्थिति को बरकरार रखना चाहने वाली राज्य सरकार होकर भी यह हिंसा क्यों भड़की और चलती रही?

ये भी पढ़ें- Armaan Malik ने गर्लफ्रेंड Aashna Shroff से की सगाई, कपल ने सरेआम किया लिपलॉक

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.