Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने के खिलाफ DMRC का ने लिया एक्शन, 1647 लोगों को भरना होगा जुर्माना

0

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के भीतर अक्सर लोग रील्स बनाते हैं, अश्लील हरकतें करते हैं, या फिर नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई देते हैं। कई बार इन रील्स या अजीबोगरीब हरकतों के कारण ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। यह न केवल डीएमआरसी की शर्मिंदगी का कारण बनता है, बल्कि मेट्रो यात्रियों के लिए भी असुविधा उत्पन्न करता है। इस स्थिति को देखते हुए, डीएमआरसी ने ऐसे लोगों के खिलाफ एक अभियान शुरू कर रखा है और अब तक 1647 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए हैं और उन पर जुर्माना भी लगाया है।

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने जानकारी दी है कि रील्स बनाने वाले लोगों का डेटा अलग से उपलब्ध नहीं है। हालांकि, जिन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें उपद्रव करने, ट्रेन के फर्श पर बैठने और ट्रेन के अंदर भोजन करने जैसी कई गतिविधियाँ शामिल हैं। उनके खिलाफ मेट्रो रेलवे अधिनियम की धारा 59 के तहत 1647 यात्रियों पर उपद्रव करने के मामलों में जुर्माना लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी डीएमआरसी ने ऐसे मामलों में 1600 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

उपद्रवियों पर सीसीटीवी की नजर

डीएमआरसी के अनुसार, अप्रैल महीने में 610, मई में 518 और जून में 519 उपद्रव से संबंधित मामले दर्ज किए गए। उपद्रव करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के भी प्रावधान हैं। हर दिन मेट्रो से लगभग 67 लाख लोग यात्रा करते हैं, जिस कारण सभी यात्रियों की निगरानी करना काफी कठिन है। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वे परिसर में होने वाली किसी भी घटना का पता लगा सकते हैं।

रील्स बनाने के खिलाफ डीएमआरसी का अभियान

डीएमआरसी ने यात्रियों को रील बनाने से रोकने और सह-यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर पोस्टर लगाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रखने के लिए, जो अन्य यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बन सकती है, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के अभियानों का संचालन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Travel Tips: उत्तराखंड जाने ​वाले हो जाएं सावधान! इस नियम का जरूर करना होगा पालन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.