MP में BJP के जन-आशीर्वाद के बदले कांग्रेस की जन-आक्रोश यात्रा, पार्टी जनता से करेगी 11 वादे

0

MP Assembly Election 2023: इस साल के अंत में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला हैं. वहीं इन राज्यों में मध्य प्रदेश भी शामिल है. मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर जहां भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, तो कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकालने का निर्णय लिया है. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस एक साथ मध्य प्रदेश के सात स्थानों से यात्रा निकालने जा रही है. जिसके लिए कांग्रेस ने विशेष रथ हैदराबाद से मंगवाए हैं.

कांग्रेस निकाल रही जन आक्रोश यात्रा

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता को रिझाने के लिए जहां भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है. वहीं 19 सितंबर से कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है. दरअसल कांग्रेस प्रदेश में एक साथ सात स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है. कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा के लिए विशेष रथ तैयार करवाए हैं. वहीं रथों पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ सहित अन्य दिग्गज नेताओं के फोटो लगे हैं. नेता इन रथों पर सवार होकर जनता को संबोधित करेंगे. जन आक्रोश यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, घोटालों को बताया जाएगा. शिवराज सरकार के कथित 50 प्रतिशत कमीशन की जानकारी दी जाएगी. इसके लिए पर्चे छपवाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- नए संसद भवन में आज से कार्यवाही शुरू, सांसदो को दिए गए तोहफे!

जनता के सामने 11 वादा रखेगी कांग्रेस

बता दें कि कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा के समय 11 वादे प्रदेश की जनता से करने वाली है. खबरों के मुताबिक ये वादे निम्न प्रकार हैं.

  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर
  • 100 यूनिट बिजली का बिल माफ, 200 यूनिट का बिल हॉफ
  • महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की राशि
  • पुरानी पेंशन योजना लागू
  • किसानों का कर्ज होगा माफ
  • किसानों के बिजली बिल माफ
  • 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ्री
  • ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण
  • 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली
  • जातिगत जनगणना
  • किसानों के ऊपर से मुकदमें वापस होंगे

ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, Parliament में 20 सितंबर को होगा पेश

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.