Maldives पहुचा चीन का जासूसी जहाज, भारत ने श्रीलंका में उतारी अपनी शक्तिशाली पनडुब्बी

0

China in Indian Ocean: भारत और चीन के बीच लगातार मनमोटाव की स्थिति बनी हुई है। चीन ने पिछले कुछ सालों में भारत के पड़ोसी देशों में अपनी धाक जमाने की पूरी कोशिश की है। चीन धीरे-धीरे श्रीलंका, मालदीव, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश जैसे मुल्कों में घुसपैठ कर रहा है, जिससे भारत के लिए सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हो गई हैं। लेकिन, भारत ने भी इसका माकूल जवाब देना की तैयारी शुरू कर दी है और ऐसा ही एक करारा जवाब चीन को श्रीलंका में मिला है, जहां भारतीय नौसेना की पनडुब्बी पहुंच गई है।

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी आईएनएस करंज को श्रीलंका के मुख्य बंदरगाहों पर भेज दिया है। इसके जरिए चीन के साथ-साथ मालदीव को भी कड़ा संदेश देने का काम किया जा रहा है, जो इन दिनों चीन की गोदी में जाकर बैठा है। आईएनएस करंज शनिवार (3 फरवरी) को ऐसे समय पर श्रीलंका पहुंचा, जब चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की नौसेना का जासूसी जहाज ‘जियांग यांग होंग 3’ मालदीव की तरफ आ रहा है।

श्रीलंकाई नौसेना को दी गई पनडुब्बी की दी सूचना

भारतीय नौसेना का डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी आईएनएस करंज जब कोलंबो बंदरगाह पर गया तो उसका श्रीलंकाई नौसेना ने औपचारिक स्वागत भी किया गया। कोलंबो में नई दिल्ली के राजदूत संतोष झा ने पनडुब्बी का दौरा किया और कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर अरुणाभ और उनके क्रू मेंबर्स के साथ बात भी की। इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना के लगभग 100 नॉमिनेटेड कर्मियों को पनडुब्बी के बारे में सूचना दी गई। कमांडिंग ऑफिसर ने बाद में श्रीलंकाई नौसेना के पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल समन परेरा से मिले। श्रीलंका की राजधानी में भारतीय उच्चायोग की ओप ले जारी किए गए एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, पनडुब्बी सोमवार को कोलंबो बंदरगाह से रवाना कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- CM Kejriwal ने ED-Crime Branch पर साधा निशाना, बोले- हम जवाब देंगे…

चीन को भारत का संदेश

नौसेना ने श्रीलंका में ऐसे समय में पनडुब्बी की भेजा है, जब श्रीलंका ने रविवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारत के पनडुब्बी भेजने का इरादा हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा मुहैया कराने की उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। इसके साथ ही ये चीन को भी संदेश देता है कि भले ही वह हिंद महासागर में अपनी गतिविधियों को बढ़ाते रहे, लेकिन भारत यहां कड़ा जवाब देने की पूरी तैयारी में है। भारतीय पनडुब्बी ऐसे समय पर श्रीलंका पहुंची, जब मालदीव की राजधानी माले में चीनी नौसेना का ‘रिसर्च जहाज’ जियांग यांग होंग 3 पहुंच रहा है।

ये भी पढ़ें:- चुनावी रैलियों में बच्चों की ‘No Entry’…, Election Commission ने जारी की सख्त गाइडलाइन्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.