Chia Seeds: चिया सीड्स से बनाएं ये टेस्टी डिशेज, बनाने का तरीका भी है आसान

0

Chia Seeds: चिया बीज स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। यह एक सुपरफूड है, जिसे खासकर महिलाएं पसंद करती हैं। चिया बीज ओमेगा 3 फैट्टी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हृदय संबंधित रोगों को दूर करने में मदद करते हैं और शरीर को मजबूत बनाते हैं। इसमें अच्छे तरह से गुलाम फाइबर पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

ऐसे करें चिया सीड्स का सेवन

अब चिया बीजों का सेवन करना बहुत सरल हो गया है। इसे आप अपने आहार में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इसके साथ आप बहुत सारी स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं। चिया सीड्स से बनी पुडिंग एक अच्छा विकल्प है जो आप अपने नाश्ते, लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है।

चिया सीड्स पुडिंग

यह आपके लिए एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता या स्नैक्स साबित हो सकता है. इसे तैयार करने के लिए आपको एक बर्तन में चिया सीड्स और दूध को मिलाकर रात भर के लिए फ्रिज में रखना होगा, अगले दिन सुबह आप इसे फ्रिज से निकालकर इसमें फल, शहद और नट्स के साथ टॉस कर खा सकते हैं।

चिया सीड्स स्मूदी

घर पर आप चिया सीड्स स्मूदी भी बना सकते हैं, जिसे आप सुबह नाश्ते के साथ पी सकते हैं इसे तैयार करने के लिए आपको एक ब्लेडर में एक बड़ा चम्मच चिया सीड्स, एक कप दूध, बादाम और कुछ ड्राई फ्रूट्स, फल, पालक या फिर कुछ हरी सब्जियां, इसके साथ एक कप दही और थोड़ा शहद मिलाकर इन सभी चीजों को ब्लेंड कर लें इसके बाद आप इसे 15 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा कर सकते हैं। थोड़ी देर बाद इसे सर्व करें और स्वाद उठाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.