क्या Chandrayaan-3 के लॉन्चिंग मिशन में PM Modi भी होंगे शामिल? जानें इसरो प्रमुख ने क्या कहा

0

Chandrayaan-3 Mission: 4 साल बाद 14 जुलाई को फिर इसरो अपना यान अंतरिक्ष में भेजने जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर भारत पूरी दुनिया में अपना परचम लहराने जा रहा है. इस दौरान इसरो चीफ एस. सोमनाथ से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल पूछा गया तो सोमनाथ ने कहा कि हमने सभी को आमंत्रित किया है. फिलहाल यह निश्चित नहीं है लेकिन हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी मिशन के लॉन्च में शामिल होंगे. बता दें कि इससे पहले 2019 में चंद्रयान-2 मिशन की लॉन्चिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे.

जाने क्या है चंद्रयान-3 की खास बातें

मिशन चंद्रयान-3 को बनाने में कुल 615 करोड़ रुपये की लागत आई है. माना जा रहा है कि अगर यह मिशन सफल रहा तो यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला मिशन होगा। जानकारी के मुताबिक, मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट लगभग चंद्रयान-2 जैसी ही (लगभग 70 डिग्री) होगी. यह मिशन 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस चंद्रयान का उपयोग चंद्रमा की मिट्टी और चट्टानों की रासायनिक और मौलिक संरचना सहित विभिन्न गुणों पर डेटा प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्या कहा? 

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 कई मायनों में खास होने वाला है. जिन देशों ने भारत से पहले अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी, वे वर्तमान में भारत को एक सहयोगी के रूप में देख रहे हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.