भारत के Chandrayaan-3 ने चांद पर रचा इतिहास, PM Modi बोले- “चंदा मामा अब दूर के नहीं बस एक….”

0

Chandrayaan 3 on the Moon: भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रच दिया. जहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल ने बड़ी छलांग लगाते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की. इसके साथ ही भारत यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया. इस मौके पर पीएम मोदी भी वर्चुअल रूप से इसरो की इस कामयाबी का हिस्सा बने. पीएम ने इस मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत चाँद पर है!” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “चंदा मामा अब दूर के नहीं बस एक टूर के हैं.”

इसरो के चंद्रयान-3 रचा इतिहास

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के समय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय में अधिकारियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया. जहां सभी ने तालियां बजाकर एक-दूसरे के प्रयासों और करोड़ों भारतीयों की प्रार्थनाओं की सराहना की. इस मौके पर पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ”एक समय था जब कहा जाता था कि चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन ऐसा भी आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा तो बस एक टूर के हैं.” बता दें कि इस दौरान पीएम भारत के तीसरे मून मिशन का सीधा प्रसारण देखा और जैसे ही यह चंद्रमा पर उतरा, पीएम ने बड़ी मुस्कान के साथ तिरंगा लहराया.

ये भी पढ़ें- BRICS Summit में पारंपरिक नृत्य से हुआ PM Modi का स्वागत, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे

पीएम ने चंद्रयान की सफलता क्या कहा?

चंद्रयान की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा, “जब हम ऐसे ऐतिहासिक पल देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है. ये नए भारत की सुबह है.” उन्होंने आगे कहा, “हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया…भारत अब चांद पर है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इससे पहले कोई भी देश नहीं पहुंचा है. ये हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत है. भारत का यह सफल चंद्र मिशन सिर्फ भारत की नहीं बल्कि यह सफलता पूरी मानवता की है. ऐसे कहते हुए प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए इसरो वैज्ञानिकों को बधाई भी दी.

ये भी पढ़ें- BRICS के मंच पर गिरा भारत का TIRANGA, PM Modi ने सम्मान से उठाकर Pocket में रखा, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.