BSNL Kavach Number: BSNL का बड़ा तोहफा, अब रिचार्ज कराने के लिए असली नंबर देने की जरूरत नहीं, जानें कैसे काम करती है यह सुविधा

अब रिचार्ज के लिए असली नंबर देने की जरूरत नहीं BSNL ने लॉन्च किया 'कवच नंबर'; महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा के लिए वैकल्पिक 10 अंकीय नंबर, Self Care App से तुरंत मिलेगा

0

BSNL Kavach Number: क्या आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं जो रिचार्ज कराने के लिए दुकान पर जाते वक्त यह सोचती हैं कि अपना मोबाइल नंबर दें या नहीं? यह असमंजस बेवजह नहीं है। आज के दौर में नंबर शेयर होते ही अनचाही कॉल्स, मैसेज और कभी-कभी उत्पीड़न का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसी समस्या का समाधान लेकर सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड एक खास सुविधा लेकर आई है। 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर BSNL ने “कवच नंबर” सेवा लॉन्च की है। जैसा नाम वैसा काम यह कवच नंबर आपके असली मोबाइल नंबर की ढाल बनकर उसे सुरक्षित रखेगा।

BSNL Kavach Number: क्या है BSNL कवच नंबर?

कवच नंबर दरअसल एक 10 अंकों का अस्थाई या वैकल्पिक नंबर है जो BSNL आपको SMS के जरिए मुहैया कराती है। यह वैकल्पिक नंबर आपके असली मोबाइल नंबर से जुड़ा होता है लेकिन यह आपका पर्सनल नंबर नहीं होता। सोचिए इसे एक नकाब की तरह जो आपके असली नंबर को छुपाकर रखता है।

जब आप किसी रिटेल रिचार्ज स्टोर पर जाती हैं तो अपना असली नंबर देने की बजाय यह कवच नंबर दे सकती हैं। दुकानदार इसी नंबर से रिचार्ज कर देगा और वह राशि आपके असली नंबर पर क्रेडिट हो जाएगी। इस तरह आपका काम भी हो जाएगा और आपका पर्सनल नंबर किसी अनजान के हाथ भी नहीं लगेगा।

क्यों जरूरी थी यह सुविधा?

रिटेल रिचार्ज स्टोर पर नंबर देना एक आम जरूरत है लेकिन इससे जुड़े खतरे भी कम नहीं हैं। कई बार दुकानदार नंबर नोट कर लेते हैं और बाद में प्रमोशनल मैसेज भेजते हैं या नंबर किसी थर्ड पार्टी को बेच दिया जाता है। महिलाओं के लिए यह और भी चिंताजनक हो सकता है क्योंकि नंबर लीक होने से उत्पीड़न या स्टॉकिंग का खतरा बढ़ जाता है। BSNL ने इसी समस्या की पहचान करते हुए कवच नंबर की परिकल्पना की और महिला दिवस पर इसे लॉन्च करना एक सोचा-समझा कदम है।

BSNL Kavach Number: कैसे मिलेगा कवच नंबर?

BSNL ने इस सुविधा को इस्तेमाल करना काफी आसान रखा है। BSNL Self Care App के जरिए आप इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। इसके अलावा BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी कवच नंबर के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है। कवच नंबर SMS के जरिए आपके फोन पर भेजा जाएगा जिसके बाद आप इसे जहां चाहें इस्तेमाल कर सकती हैं।

BSNL की महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इस सुविधा को लॉन्च करके BSNL ने एक सार्थक संदेश दिया है। जब निजी टेलीकॉम कंपनियां मुनाफे की दौड़ में लगी हैं तब सरकारी कंपनी BSNL ने महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता दी। कवच नंबर जैसी सुविधाएं डिजिटल इंडिया के साथ-साथ सुरक्षित इंडिया की दिशा में भी एक ठोस कदम हैं।

अगर आप BSNL की उपभोक्ता हैं तो आज ही BSNL Self Care App डाउनलोड करें या कंपनी की वेबसाइट पर जाएं और कवच नंबर की सुविधा हासिल करें। अपने नंबर की सुरक्षा अपने हाथ में लें।

Read More Here

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.