दिल्ली में बॉयफ्रेंड बना हैवान, चाकू से 20 से ज़्यादा वार किए, 6 बार सिर पत्थर पर देकर मारा

0

एक बार फिर दिल्ली शर्मसार हुई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम को हुई वारदात का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के आरोपी साहिल ने साक्षी को रास्ते में रोका और चाकू से 20 वार किए। इसके बाद पत्थर से हमला किया। पुलिस का कहना है कि दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

कई लोग सड़क से गुज़रे, कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश भी की
पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।

हत्या के बाद साहिल फरार हो गया। वारदात के दौरान कुछ लोगों ने साहिल को रोकने की कोशिश भी की थी। हत्या तब हुई, जब साक्षी अपनी दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी। पुलिस साहिल की तलाश कर रही है।

पुलिस बोली- गिरफ्तारी क्रे लिए 6 टीमें बनाईं
दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुमन नलवा के मुताबिक- शाहबाद डेयरी के पास एक हत्या का मामला सामने आया था। एक टीम का गठन किया गया है और जांच चल रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

वहीं, आउटर नॉर्थ दिल्ली के एडिशनल डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम जारी है। उसके शरीर पर कई चोटें थीं। साहिल की तलाश के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं। जांच चल रही है। उसके माता-पिता इस मामले में सहयोग कर रहे हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना पर CM केजरीवाल ने कहा- LG साहब कुछ कीजिए

घटना की जानकारी मिलते ही CM केजरीवाल ने CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

अरविंद केजरीवाल ने LG सक्सेना पर ही सवाल उठा दिए कि कानून व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी है।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

पंजाब के लुधियाना में हलवाई की दुकान पर सामान लेने आए ग्राहक की हत्या कर दी गई। उसकी अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद चाकू से उसकी गर्दन और सिर पर कई वार किए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.