Shooting में भारत ने जीते 2 Gold Medal, Badminton टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर किया मेडल पक्का

0

Asian Games 2023: भारत की बैडमिंटन टीम ने एशियाई खेलों के लिए सेमीफाईनल में प्रवेश कर लिया है। पांचवें दिन के बाद, भारतीय एथलीट चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों के छठे दिन को निशानेबाजी और टेनिस सहित अन्य खेलों में कई पदक जीतकर अपने नाम करना चाहेंगे। भारत ने छठे दिन की शुरुआत कुल 25 पदकों के साथ की और पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत शुक्रवार, 29 सितंबर को अधिक से अधिक पदक जीतने और पदक तालिका में अपनी बढ़त जारी रखने की कोशिश करेगा। जो भारत की झोली में और पदक आने की प्रार्थना कर रहे हैं। ट्रैक साइक्लिंग और शूटिंग से लेकर स्क्वैश और टेनिस तक, भारत के पास इन खेलों के कई विषयों में पदक हासिल करके मौजूदा एशियाई खेलों के छठे दिन को अपना बनाने का अवसर है।

भारतीय खिलाड़ियो का कहर जारी

भारत की ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल की 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम ने शुक्रवार को चल रहे एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय टीम कुल 1731 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। चीन के बाद जिसने 1736 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीनी ताइपे 1723 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा और कांस्य पदक जीता। अब तक भारत ने 32 मेडल अपने नाम किए है।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, महिलाओं के लिए 20% टिकट आरक्षित करेगी सपा!

पदक तालिका में चौथे स्थान पर भारत

एशियाई खेलों में भारत शुरूआत में सातवें स्थान पर था। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन के दम पर पदक तालिका में चौथे स्थान पर कब्जा हासिल कर लिया है। इस पदक तालिका में कुल 181 मेडल के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। जबकि कोरिया 90 पदकों के साथ दूसरे व जापान 86 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि भारत 32 मेडल जिसमें 8 स्वर्ण, 12 रजत व 12 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor के जन्मदिन पर रिलीज ‘Animal’ का टीजर, एक्टर के डरावने लुक पर फिदा हुए फैंस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.