Alloy Wheels and Steel Wheels Comparison: स्टील व्हील्स या अलॉय व्हील्स? कौन-सा व्हील है सबसे दमदार?

0

Alloy Wheels and Steel Wheels Comparison: आपकी गाड़ी का स्टाइलिश लुक हो या फिर सड़कों पर बिंदास परफॉर्मेंस, ये सब काफी हद तक आपके पहियों पर निर्भर करता है। गाड़ी के पहिये यानी व्हील्स, जो कि आपकी राइड को स्मूथ बनाते हैं, अब वो सिर्फ गोल-गोल घुमाने के काम नहीं आते बल्कि आपकी गाड़ी के ओवरऑल लुक और परफॉर्मेंस में भी अहम भूमिका निभाते हैं। अब सवाल उठता है, क्या स्टील व्हील्स के साथ चलें या फिर अलॉय व्हील्स के साथ? चलिए, इस पहिये की जंग में आपको जरूरी जानकारी देते हैं।

स्टील व्हील्स

जब गाड़ी में स्टील व्हील्स की बात होती है, तो इसे समझिए पुराने जमाने की वो भैंसगाड़ी, जो पक्की सड़कों पर भी धांसू तरीके से चलती थी। स्टील व्हील्स का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है इनकी कीमत। ये आपके बजट में फिट बैठते हैं और इनका मेंटेनेंस भी काफी आसान होता है। ये व्हील्स स्टील से बने होते हैं, तो समझिए, ये मजबूत तो होते हैं ही, साथ में गाड़ी को तगड़ा सपोर्ट भी देते हैं। लेकिन यहां एक छोटी सी मुश्किल है, स्टील व्हील्स अलॉय व्हील्स जितने स्टाइलिश नहीं होते, और वजन में भी भारी होते हैं। और हाँ, जंग लगने का खतरा भी इन्हें बार-बार वॉश कराने पर मजबूर कर देता है।

अलॉय व्हील्स

अब बात करते हैं अलॉय व्हील्स की। ये वो पहिये हैं जो आपकी गाड़ी को नए जमाने का लुक देते हैं। अलॉय व्हील्स आपको सिर्फ गाड़ी का स्टाइल ही नहीं, बल्कि बेहतरीन परफॉर्मेंस का भी एहसास दिलाते हैं। हल्के और आकर्षक, ये व्हील्स गाड़ी की फ्यूल इकोनॉमी को भी बेहतर बनाते हैं। जी हाँ, अलॉय व्हील्स की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये स्टील व्हील्स की तुलना में हल्के होते हैं, जिससे गाड़ी का ओवरऑल वजन कम हो जाता है। और जब गाड़ी हल्की हो, तो फ्यूल बचने की बात तो तय है

अलॉय व्हील्स दिखने में जितने चमकदार होते हैं, उतने ही मजबूत भी। ये आपको जंग से भी बचाते हैं और इनकी लाइफ भी लंबी होती है। लेकिन ध्यान रहे, अगर कभी इन पर क्रैक आ गया, तो मरम्मत कराना आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.