Akhilesh Yadav होंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल, बृजेश पाठक ने बोला हमला

0

Akhilesh Yadav-Rahul Gandhi: अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। यह यात्रा 9 फरवरी 2024 को रायबरेली या अमेठी में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में वाराणसी के पास चंदौली से दाखिल होने वाली है।अखिलेश यादव के यह कहने के कुछ दिनों बाद कि उन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है, कांग्रेस ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख को उत्तर प्रदेश चरण में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

बृजेश पाठक ने बोला हमला

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को ‘अन्याय यात्रा’ करार दिया है। उनका कहना है कि अखिलेश यादव कई बार विफल रहे हैं और लोगों ने उन्हें नकार दिया है।उन्होंने कहा, यह न्याय यात्रा नहीं, अन्याय यात्रा है। अखिलेश यादव कई बार विफल रहे हैं और लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है।
पाठक ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन करके अपनी हार को स्वीकार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- UCC के प्रावधान नहीं माने तो होगी जेल, उत्तराखंड में लिव-इन रिलेशन नहीं आसान

जानिए अखिलेश यादव ने क्या कहा

यह यात्रा सामाजिक न्याय और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को आगे ले जाएगी। यह यात्रा 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह भी महत्वपूर्ण है कि अखिलेश यादव ने हाल ही में मायावती के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया था। अब यह देखना होगा की यह यात्रा विपक्षी पार्टियों के लिए कितना महत्वपूर्ण होने वाला है ।

ये भी पढ़ें:- कोर्ट जाने की तैयारी में शरद गुट, कहा चुनाव आयोग का निर्णय SC के फैसले के खिलाफ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.