धान रोपाई करते हुए हरियाणा के किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी पर कृषि मंत्री ने कसा तंज

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अचानक हरियाणा के सोनीपत में किसानों के बीच पहुंचे। राहुल गांधी खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसानों से मिले उनसे बात की। उन्होंने किसानों से उनकी समस्याओं को भी जाना। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी के बारे में बताया कि राहुल सड़क मार्ग से शिमला जा रहे थे। तभी उन्होंने किसानों को धान की रोपाई करते देखा। जिसके बाद उन्होंने गाड़ी को रोकने का फैसला किया। राहुल ने खेतों में पहुंचकर ट्रैक्टर भी चलाया और किसानों के साथ धान रोपाई करने का भी काम किया।

 

हरियाणा के कृषि मंत्री का तंज

 

राहुल गांधी के किसानों से मुलाकात करने के मुद्दे पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने तंज कसते हुए कहा, कि अच्छा मौसम देखकर किसानों के साथ फोटोशूट कराने की बजाय कांग्रेस के राजकुमार को भरी दोपहर में 45°C में किसानों के साथ एक घंटा काम करते तो असली मेहनत समझ आ जाती। 45°C गर्मी में मेहनत करने बाद इनको शिमला जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। बल्कि एक पेड़ के नीचे ही शिमला की अनुभूति हो जाती.

 

दिल्ली में भी किया था राहुल ने अचानक दौरा

 

यह पहली बार नहीं हैं कि राहुल गांधी अचानक लोगों के बीच पहुंचे हो। बल्कि राहुल इससे पहले भी राजधानी दिल्ली में बंगाली मार्केट, जामा मस्जिद मार्केट, यूपीएससी स्टूडेंट्स और बाईक मैकेनिकों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की। राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले हरियाणा के अंबाला में ट्रक की सवारी भी की थी। वहीं विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी ने फूड डिलीवरी करने वाले लोगों के साथ भी मुलाकात की थी।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.