कारगिल में भारत से बुरी तरह हारने के बाद, जब आपस में लड़े थे पाकिस्तानी हुक्मरान

0

Kargil Vijay Diwas: साल था 1999 जब कश्मीर को भारत से हड़पने के लिए पाकिस्तानी सेना ने भारत पर आक्रमण कर दिया। कारगिल की उंची चोटियों से पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर गोलीबारी और बम गिराना शुरू कर दिया। भारत की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। लेकिन ऊंचे पहाड़ों पर बैठे पाकिस्तानी सैनिकों के लिए भारत की और आक्रमण करना आसान था। क्योंकि भारतीय सैनिकों को चोटियों पर पहुंचने से पहले ही पाकिस्तानी अपनी गोलीबारी से शहीद कर दे रहे थे। आज 26 जुलाई है, और आज का दिन भारत में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नवाज, मुशर्रफ और बेनजीर थे बेहाल

वहीं, कारगिल में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। सयुंक्त मुख्यालय में पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक चल रही थी। बैठक में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और जनरल परवेज मुशर्रफ भी मौजूद थे। तीनों के चेहरे बदहवास थे. मुख्यालय में चल रही बैठक में नवाज शरीफ के साथ जनरल मुशर्रफ और नौसेना प्रमुख एडमिरल फसीह बुखारी के साथ गंभीर बहस हुई. नौसेना प्रमुख फसीह बुखारी ने बहस के अंत में जनरल मुशर्रफ के खिलाफ कोर्ट मार्शल का आह्वान कर दिया।

ये भी पढ़ें: सीरियस एक्सप्रेशन के चलते बुरी तरह ट्रोल हुईं Jaya Bachchan, जल्द आएंगी इस फिल्म में नजर

वायुसेना ने संभाला पाक को तबाह करने का मोर्चा

कारगिल की पहाडियां भारत की तरफ से ढ़लान वाली है। वहीं पाकिस्तान की दिशा में पहाड़ों की उंचाई भारत से ज्यादा है। पाकिस्तानी सेना ने अपनी घुसपैठ में भारत के करीब ये लड़ाई लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में लड़ी जा रही थी। लड़ाई के दौरान करीब 1700 पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में करीब 8 या 9 किलोमीटर अंदर घुस आए थे। इस पूरे ऑपरेशन में भारत के 527 सैनिक शहीद हो गए थे, और 1363 जवान बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया. जिसमें भारतीय वायुसेना के कई विमानों और फाइटर जैट को पाकिस्तान ने मार गिराया था।

ये भी पढ़ें: PM Modi पर बरसे Rahul Gandhi, PFI-मुजाहिदीन से ‘INDIA’ गठबंधन की तुलना पर दिया करारा जवाब

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.