हिमाचल में गरजी प्रियंका गांधी, भाजपा पर साधा निशाना

0

लोकसभा चुनाव 2024 के 6 चरणों के मतदान के बाद अब सातवें चरण का मतदान 1 जून को होना है 1 जून को हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर मतदान होगा ऐसे में हिमाचल के अंदर सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी भी लगातार हिमाचल प्रदेश के अंदर जनसभा को संबोधित कर रही है कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बोर्ड राज हिमाचल प्रदेश पहुंची इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा.

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि ”पिछले दस साल में मोदी सरकार ने केवल अपने खरबपति मित्रों को खुश करने की नीतियां बनाईं. कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसे नहीं हैं, जबकि उन्होंने उद्योगपतियों को 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किए और देश के संसाधन उनको सौंपे जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने सेब के कोल्ड स्टोर उद्योगपति मित्रों को सौंप दिए हैं, जो सेब के दाम कंट्रोल कर रहे हैं. इसकी वजह सेब बागवानों को सेब के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं.”

 

बता दे कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कांगड़ा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी इस सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा मैदान में है वहीं हिमाचल प्रदेश की कई और सिम भी चर्चा का विषय है जैसे कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दूर खेलते हुए वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.