Zealandia Continent: भूवैज्ञानिकों ने की दुनिया की सबसे बड़ी खोज, 375 साल बाद सामने आया विश्व का 8वां महाद्वीप

0

Zealandia Continent: कहा जाता है कि दुनिया में 7 महाद्वीप हैं लेकिन अब ये थ्योरी गलत हो गई है. जी हां, बुधवार (27 सितंबर) को शोधकर्ताओं की एक रिपोर्ट सामने आई है. जहां दुनिया में 8 महाद्वीप होने की पुष्टि हुई है. भूवैज्ञानिकों ने दुनिया के 8वें महाद्वीप की खोज कर ली है. वैज्ञानिकों ने इस महाद्वीप का नाम जीलैंडिया (Zealandia Continent) रखा है. जिसे उन्होंने खोजने में लगभग 375 वर्ष लगा दिए. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस नए महादेश या महाद्वीप का अधिकांश हिस्सा समंदर में समा चुका है.

क्या है जीलैंडिया महाद्वीप की कहानी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीलैंडिया महाद्वीप (Zealandia Continent) न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप के आसपास के इलाके में मौजूद है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अफ्रीकी देश मेडागास्कर से 6 गुना बड़ा है. साथ ही यह 50 लाख वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला हुआ है. इसकी खोज तब हुई जब वर्ष 1642 में एक डच व्यापारी और नाविक एबेल तस्मान ग्रेट साउदर्न इस महाद्वीप की खोज के लिए निकले. इसी दौरान वह न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड पहुंचे. ऐसे में जब उन्होंने आसपास के लोगों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने जीलैंडिया महाद्वीप के डूबने की बात कही.

ये भी पढ़ें- PM Modi से पहले Rahul Gandhi करेंगे रामलला के दर्शन! मंदिर के पुजारी ने दी जानकारी

महाद्वीप पर शोधकर्ता क्या कहते हैं?

इस संदर्भ में भू-वैज्ञानिक ने बताया कि 1642 के बाद इसे खोजने में हमें करीब 375 साल लग गए. वैज्ञानिकों का कहना है कि समय के साथ यह द्वीप डूबने लगा. लेकिन इसका अस्तित्व 550 मिलियन वर्ष पहले था और यह गोंडवानालैंड का हिस्सा हुआ करता था. शोधकर्ताओं ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि यह महाद्वीप समुद्र से लगभग 2 किलोमीटर नीचे डूब गया है. लेकिन इसका 6 फीसदी हिस्सा अभी भी पानी (समुद्र) के ऊपर है.

ये भी पढ़ें- India-Canada विवाद पर बोले विदेश मंत्री S Jaishankar, कहा- कुछ आतंकी नेता हैं जिनकी पहचान हो चुकी है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.