“50 साल की बुढिया को कौन देगा किस….?” Rahul Gandhi ‘Flying Kiss’ मामले में कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का बयान

0

Flying Kiss Allegation: देश में राजनीतिक माहौल आजकल गर्म है, जिसके पीछे की वजह है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर फ्लाइंग किश का आरोप लगाया है. दरअसल विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी सदन में बोल रहे थे, उसी दौरान जब वो झुके तब भाजपा सांसद हॅसने लगे, जिसके बाद राहुल ने स्पीकर की तरफ देख कर फ्लाइंग किश का इशारा किया. जिसके बाद सदन में बोलने उठी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया की उन्होंने सदन के मर्यादा को भंग किया है, महिला सांसदों के रहते उन्होंने फ्लाइंग किश दिया है

क्यों गरमाई बिहार की सियासत

दरअसल केंद्रीय मंत्री के आरोप के बाद पुरे देश की सियासत गरमा गई है. इसी बीच बिहार से खबर है की कांग्रेस की महिला विधायक नीतू सिंह के बयान से माहौल गर्म हो गया है. एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए हिसुआ विधानसभा से विधायक नीतू सिंह राहुल गांधी के फ्लाइंग किश मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास लड़की की कमी नहीं है, और वैसे भी राहुल गांधी 50 साल की बूढी को किश थोड़े ही देंगे. जिसके बाद RJD-BJP आमने-सामने आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: BIG BOSS के घर में फुकरा इंसान की तबियत ख़राब, प्रतिभागी मनीषा ने रखा उनका ख्याल

भाजपा ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण बयान

बिहार भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो बयान कांग्रेस विधायक ने दिया है. इससे कांग्रेस पार्टी की गिरती हुई मानसिक स्थिति को दिखती है. आगे उन्होंने कहा कि एक महिला होकर ऐसा बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये भी पढ़ें: Team India पहनेगी Pakistan के नाम की जर्सी, BCCI ने भी दी मंजूरी, जानें क्या है पूरा मामला?

आरजेडी ने कहा- अपने गिरेबान में झांक कर देखे भाजपा

भाजपा के प्रतिक्रिया के बाद आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का पक्ष लेते हुए भाजपा पर हमला किया. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले अपने गिरेबान में झाक कर देखे. भाजपा नेत्री ने राहुल गांधी पर झूठा आरोप लगाकर इनका चरित्र ख़राब करने का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें: 2024 चुनाव से पहले होगा राम मंदिर पर हमला! सत्यपाल मलिक ने कहा- सत्ता पाने के लिए कुछ भी करेंगे PM Modi

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.