गणतंत्र दिवस पर Draupadi Murmu ने क्या कहा, खिलाड़ियों की करी प्रशंसा

0

Draupadi Murmu: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान संविधान, खेल, इसरो जैसे मुद्दों पर अपनी बातें रखी. राष्ट्रपति मुर्मू के मुताबिक हमारे गणतंत्र का पचहत्तरवां वर्ष, कई अर्थों में, देश की यात्रा में एक अहम पड़ाव है. साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों की भी जम कर प्रशंसा की, उन्होंने कहा की हम खेल के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गौरवान्वित हो रहें हैं.

खिलाड़ियों को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाया है. पिछले साल आयोजित एशियाई खेलों में हमने 107 पदक के नए कीर्तिमान के साथ इतिहास रचा और एशियाई पैरा खेलों में हमने 111 पदक जीते.’’ वहीं उन्होंने देश वासियों को ईद दिन की बधाई दी.

ये भी पढ़ें:- Gyanvapi पर आए एएसआई की सर्वे में क्या दावे, हिंदू पक्ष के वकील ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ने क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ”एक लंबे और कठिन संघर्ष के बाद 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश विदेशी शासन से मुक्त हो गया, लेकिन उस समय भी देश में सुशासन तथा देशवासियों में निहित क्षमताओं और प्रतिभाओं को उन्मुक्त विस्तार देने के लिए, उपयुक्त मूलभूत सिद्धांतों और प्रक्रियाओं को स्वरूप प्रदान करने का कार्य चल ही रहा था. संविधान सभा ने सुशासन के सभी पहलुओं पर लगभग तीन वर्ष तक विस्तृत चर्चा की और हमारे राष्ट्र के महान आधारभूत ग्रंथ, यानी भारत के संविधान की रचना की.”

ये भी पढ़ें:- 75th Republic Day पर भक्ति के रंग में डूबे बॉलीवुड सितारे, कुछ इस अंदाज़ में दी बधाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.